मणिपुर में जमीनी हकीकत का पता लगाने के लिए कांग्रेस भेजेगी पर्यवेक्षक, मल्लिकार्जुन खरगे का फैसला

कांग्रेस ने मणिपुर में पिछले दिन हुई हिंसा के कारणों का पता लगाने तथा वहां की जमीनी स्थिति का जायजा लेने के लिए तीन सदस्यीय तथ्यान्वेषी दल का गठन किया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, यह दल जल्द ही मणिपुर जाएगा। इसमें कांग्रेस के महासचिव मुकुल वासनिक, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय कुमार और त्रिपुरा के विधायक सुदीप रॉय बर्मन शामिल हैं। इस दल से अपनी रिपोर्ट जल्द सौंपने के लिए कहा गया है।

प्रतिनिधिमंडल ने खरगे से की मुलाकात 
उधर, मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। खरगे ने ट्वीट किया था, ‘‘मणिपुर कांग्रेस कमेटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने उन मुश्किलों के बारे में मुझे अवगत कराया जिसका सामना राज्य के लोगों को करना पड़ा है। पर्यवेक्षकों का एक दल जल्द ही वहां भेजा जाएगा ताकि जमीनी वास्तविकता का जायजा लिया जा सके।” उन्होंने कहा कि मणिपुर में स्थिति अब भी तनावपूर्ण बनी हुई है और यह काफी परेशान करने वाली बात है।

हिंसा में 60 से अधिक लोगों की मौत हुई थी 
खरगे ने कहा, ‘‘केंद्र सरकार को वह हरसंभव प्रयास करना चाहिए जिससे राज्य में सामान्य स्थिति बहाल हो सके। शांति सुनिश्चित करने में हर समुदाय को योगदान करना है अत: सभी लोगों को भरोसे में लिया जाए।” मेइती समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) श्रेणी में शामिल करने की मांग का विरोध करने के लिए छात्रों के एक संगठन द्वारा आहूत ‘आदिवासी एकता मार्च’ में हिंसा भड़क गई थी। हिंसा में 60 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और हजारों लोग विस्थापित हुए थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |     Greater Noida Accident: ग्रेटर नोएडा में भट्ठा मालिक की कार ने बच्ची को रौंदा, मोबाइल चलाने के चक्कर में हुआ हादसा; अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही मासूम     |     फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |