जनसुनवाई में आने वाले आवेदकों की समस्याओं का सजगता के साथ सकारात्मक रूप से निराकरण करे अधिकारी- कलेक्टर किशोर कन्याल ने कहा,

शाजापुर, 16 मई 2023/ मुख्यमंत्री जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत आज संपन्न हुई जनसुनवाई में कुल 115 आवेदकों द्वारा विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन दिये गये। कलेक्टर श्री किशोर कन्याल एवं अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, डिप्टी कलेक्टर श्री अजीत कुमार श्रीवास्तव, अनुविभागीय अधिकारी श्री नरेन्द्र नाथ पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर श्री महेन्द्र प्रताप सिंह एवं तहसीलदार श्रीमती मधु नायक ने जनसुनवाई की।

प्राप्त आवेदनों में मुख्य रूप से एक आवेदक द्वारा जिला पंचायत में लगाए गए वाहन का किराया नहीं मिलने, वर्ष-2008 में शासकीय अभियोजक के रूप में कार्य करने वाले अधिवक्ता श्री प्रकाशचन्द्र शर्मा ने वर्ष 2008 की राशि नहीं मिलने, राधेलाल जगन्नाथ ने स्वयं की जमीन पर जाने के लिए भाईयो द्वारा रास्ता नहीं देने एवं मारपीट करने, बाबुलाल ने रास्ते के विवाद, शुजालपुर के अब्दुल कादिर मंसूरी ने आपसी विवाद के निराकरण के लिए आवेदन दिया। इसी तरह धाराखेड़ी में क्रिकेट खेल मैदान के लिए भूमि आरक्षित करने के संबंध में मुबारिक द्वारा आवेदन दिया गया। कलेक्टर श्री कन्याल ने आवेदन को सीईओ जनपद को देते हुए कहा कि खेल को बढ़ावा देने के लिए ग्राम में खेल मैदान तैयार कराएं। कलेक्टर ने आवेदक मुबारिक से कहा कि वे भी खेल मैदान बनने पर क्रिकेट खेलने आएंगे। शुजालपुर की एक महिला मांगीबाई उम्र 85 वर्ष ने आवेदन देते हुए बताया कि अनुविभागीय अधिकारी न्यायालय के आदेश के बाद भी अनावेदक उनके तीन पुत्र द्वारा भरण-पोषण एवं उपचार के लिए राशि नहीं दी जा रही है। खेरखेड़ी के रामसिंह गुर्जर ने आवेदन देकर बताया कि सार्वजनिक पेयजल कूप में दबंगों द्वारा निजी मोटर डालकर पानी खींचा जा रहा है और उनके द्वारा वायरिंग भी सही नहीं की गई, जिससे हाल ही में एक व्यक्ति को करंट भी लग गया।

बुजुर्ग को बिस्किट एवं पानी देने के बाद समस्या सुनी

जनसुनवाई में नरोला हीरापुर के बुजुर्ग श्री नन्नूलाल-पीरूलाल भी अपनी समस्या बताने आए थे। उनके कंपकंपाते हाथ और अधिक उम्र को देखते हुए कलेक्टर श्री किशोर कन्याल ने सर्वप्रथम बुजुर्ग को बिस्किट खिलाया और पीने के लिए पानी दिया। इसके बाद इत्मीनान के साथ बुजुर्ग की समस्याओं को सुना। बुजुर्ग ने बताया कि उसकी जमीन पर अन्य व्यक्ति द्वारा कब्जा किया गया है।

श्यामलाल को 10 हजार रूपये की आर्थिक सहायता

जनसुनवाई में आए निपानिया इन्दौर के श्यामलाल पिता कृपाराम मालवीय को कलेक्टर श्री किशोर कन्याल जिला रेडक्रास सोसायटी से 10 हजार रूपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा। जनसुनवाई में आए श्यामलाल ने कलेक्टर से अपनी समस्या बताते हुए कहा कि गांव में उसका कच्ची दीवारों एवं कवेलू का मकान है। बंदरों के झुण्ड ने कवेलू एवं दीवारों को अत्यधिक क्षति पहुंचाई है। उसने बताया कि वह अत्यंत गरीब व्यक्ति है, उसे मकान सुधारने के लिए आर्थिक सहायता की आवश्यकता है।

आवेदकों को शिकायत के निराकरण के लिए दुबारा नहीं आना पड़े

जनसुनवाई में अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए आने वाले आवेदकों को पुन: जनसुनवाई में निराकरण के लिए नहीं आना पड़े, इसक लिए सभी अधिकारी सजगता के साथ सकारात्मक रूप से कार्य करें। शिकायतों के निराकरण में सकारात्मकता रखें। यदि आवेदक आक्रोशित या उग्र भी होता है तो उसे नम्रता के साथ सुने और उसकी समस्याओं का निराकरण करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे धैर्य नहीं खोएं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |