कांग्रेस संगठन प्रभारी कुमारी शैलजा अचानक पहुंची रायपुर, CM के साथ कर सकती है अहम बैठक

रायपुर : कांग्रेस संगठन प्रभारी कुमारी शैलजा आज अचानक रायपुर पहुंची। उनके आने की खबर किसी कांग्रेसी नेता को नहीं थी और ना ही कोई प्रोटोकॉल जारी हुआ था। खबर यह है कि कुमारी शैलजा सीएम भूपेश बघेल के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक ले सकते हैं। बैठक में सीएम और छत्तीसगढ़ के शीर्ष नेता शामिल रहेंगे और यह बैठक कुमारी शैलजा की उपस्थिति में होगी। विश्वसनीय सूत्रों की मानें तो यह बैठक सीएम हाउस में होगी।

आपको बता दें कि कुमारी शैलजा 6 दिन पहले ही रायपुर आई थी लेकिन इस तरह के अचानक दौरे से कांग्रेसियों की धड़कने बढ़ गई है। शैलजा बिना कोई अधिकारिक जानकारी दिए छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आ गई है। चर्चा है कि प्रदेश में जारी शराब घोटाला विवाद, ईडी की कार्रवाई, कांग्रेस नेताओं पर एक्शन और संपत्ति कुर्क के कारण बने हालातों पर बात हो सकती है। सूत्रों की मानें तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बदला जाना है माना जा रहा है कि इस बैठक में इस मसले पर भी चर्चा हो सकती है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |