अगले चुनाव में न पोस्टर लगवाऊंगा, न ही किसी को चाय पिलाऊंगा…गडकरी बोले- ऐसे नहीं मिलता वोट

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि लोगों की सेवा और कल्याण की राजनीति पर वोट दिए जाते हैं न कि पोस्टरों पर। गडकरी ने कहा कि वह अगले चुनाव में अपने निर्वाचन क्षेत्र में लोगों को पोस्टर लगाने या लोगों को चाय पिलाने जैसा कुछ नहीं करेंगे और जिन्हें वोट देना है वो वोट देंगे और जिन्हें नहीं देना है वो वोट नहीं देंगे। इसके साथ ही उन्होंने पोस्टर और बैनर नहीं लगाने के बावजूद अगले चुनावों में अपनी जीत का अंतर बढ़ने का भरोसा जताया। केंद्रीय मंत्री सोमवार को राजस्थान के सीकर जिले के खाचरियावास गांव में पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

गडकरी ने कहा ‘‘मैं बहुत कठिन निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। मुझे सभी नेताओं ने मना किया था, मैं जिद्द के साथ लड़ा था और अब मैंने यह तय किया है कि अगले चुनाव में मैं पोस्टर, बैनर नहीं लगाऊंगा…चाय नहीं पिलाऊंगा और कुछ नहीं करूंगा, जिसको देना हो वोट देगा..जिसको नहीं देना हो. नहीं देगा..मेरा विश्वास है कि पहले साढे़ तीन लाख मतों का अंतर था और अब इसमें एक डेढ़ लाख का इजाफा होगा।” उन्होंने कहा कि कोई पोस्टर से चुनाव नहीं जीतता है, वोट नहीं पाता है। गडकरी ने कहा ‘‘ वोट मिलता है सेवा की राजनीति से…वोट मिलता है विकास की राजनीति से, वोट मिलता है गांवों में गरीबी का कल्याण करने से..वोट मिलता है स्वास्थ्य शिक्षा की सुविधाएं देकर लोगों की सेवा करने से और युवाओं को रोजगार देने से..बच्चों को अच्छे स्कूल देने से और गरीबों को अच्छे अस्पताल देने से वोट मिलता है।”

उन्होंने कहा कि ‘‘ जो भैंरो सिंह जी सेवा नीति कह रहे थे वो केवल बातों से नहीं होगी.. किताबों से नहीं होगी.. अनुसंधान से नहीं होगी.. वो उनके जीवन के आदर्श और विचार, सिद्धांतों के आधार पर केवल बातों से नहीं.. कथनी और व्यवहार में अंतर न रखते हुए कार्य करना होगा.. यह सही अर्थ में उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समय के साथ परिस्थितयां बदली है, किसान अन्नदाता बने हैं बाद में किसान उजरादाता बने हैं और बायोमास से कोलतार बनाया जा रहा है। उन्होंने कहाकि मैं दिल्ली से जयपुर इलेक्ट्रिक राजमार्ग बना रहा हूं और जब इलेक्ट्रिक बस चलेगी तो टिकट किराया वर्तमान से तीस प्रतिशत कम होगा। कार्यक्रम में पूर्व मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया समेत भाजपा के अन्य नेता मौजूद रहे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |     उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अनोखा मामला, तख्ती लेकर थाने में सरेंडर करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल     |     बिहार के दरभंगा में 1.40 करोड़ की चांदी लूटकांड का खुलासा, बीजेपी नेता विशाल महासेठ समेत पांच गिरफ्तार     |     केदारनाथ धाम के कपाट छह महीने के लिए शीतकाल हेतु बंद, बाबा की उत्सव डोली उखीमठ के लिए रवाना     |     स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बड़ा समुद्री हादसा, बारूदी सुरंगों से टकराकर तीन तेल टैंकर क्षतिग्रस्त— ईरान और यूएई में हड़कंप     |     भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, टॉम लैथम संभालेंगे कमान— तीन धुरंधर खिलाड़ियों की वापसी     |     भाई दूज 2026, जानें तिलक लगाने का सबसे शुभ मुहूर्त, सही पूजा विधि और इस पर्व का पौराणिक महत्व     |     रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, छठे दिन फिल्म ने पार किया 800 करोड़ का आंकड़ा     |     दिल्ली के नांगलोई में दर्दनाक हादसा, पार्क में खेल रहा 4 साल का मासूम खुला सीवर में गिरा— रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |