यूपी पुलिस ने फिर यूं कसा शिकंजा, शाइस्ता परवीन-गुड्डू मुस्लिम और साबिर के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

प्रयागराज: प्रयागराज पुलिस (Prayagraj Police) ने मारे गए गैंगस्टर अतीक अहमद (Gangster Atiq Ahmed) की पत्नी शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen) और उसके करीबी सहयोगी गुड्डू मुस्लिम (Guddu Muslim) और साबिर (Sabir) के खिलाफ लुकआउट नोटिस (Lookout Notice) जारी किया है। अधिकारियों के मुताबिक उत्तर प्रदेश पुलिस (Uttar Pradesh Police) शाइस्ता परवीन के नाम पर 50 हजार रुपए का इनाम पहले ही घोषित कर चुकी है। तमाम कोशिशों के बावजूद पुलिस परवीन (Shaista Parveen) और अन्य दो का पता नहीं लगा पा रही है। ऐसे में अधिकारियों का मानना है कि वे देश से बाहर भाग सकते हैं।

शाइस्ता परवीन-गुड्डू मुस्लिम और साबिर के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
मिली जानकारी के मुताबिक, अधिकारियों ने कहा कि प्रयागराज पुलिस ने पहले इस संबंध में अपनी रिपोर्ट उत्तर प्रदेश सरकार को भेजी थी।और इसी के आधार पर उनके खिलाफ देश छोड़ने से रोकने के लिए लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। नोटिस की अवधि 1 वर्ष के लिए होगी। सभी अप्रवासन चौकियों को लुकआउट नोटिस भेज दिया गया है और यदि वे देश से बाहर भागने की कोशिश करते हुए पकड़े जाते हैं, तो प्रयागराज पुलिस को संबंधित एजेंसियों से अलर्ट प्राप्त होगा।

गैंगस्टर अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन पर यूपी पुलिस ने इनाम की राशि की दोगुनी
यूपी पुलिस ने 9 अप्रैल को मारे गए गैंगस्टर अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन पर इनाम दोगुना कर दिया। पुलिस ने शाइस्ता पर 50,000 रुपए का इनाम घोषित कर रखा है। यूपी पुलिस ने 19 अप्रैल को शाइस्ता की तलाश में उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी में छापेमारी की। पुलिस के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और आसपास के इलाकों में अभी भी तलाशी अभियान जारी है। वहीं अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के मारे जाने और अतीक के बेटे असद अहमद के मारे जाने के बाद से शाइस्ता फरार है।

फिलहाल अखलाक अहमद प्रयागराज की नैनी जेल में है बंद
इससे पहले 25 अप्रैल को उत्तर प्रदेश सरकार ने अतीक के साले अखलाक अहमद को कथित तौर पर अनैतिक गतिविधियों में शामिल स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर को निलंबित कर दिया था। डॉक्टर अखलाक अहमद फिलहाल प्रयागराज की नैनी जेल में बंद है। वह मेरठ के भावनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित थे। डॉक्टर अखलाक अहमद पर प्रयागराज में उमेश पाल की हत्या के बाद फरार शूटरों को विस्फोटक मुहैया कराने और गुड्डू मुस्लिम को शरण देने का आरोप है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश पर प्रमुख सचिव ने कार्रवाई की है। अखलाक अहमद गैंगस्टर अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी का पति है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |