शाजापुर जिले में गुटका-पाऊच यहाँ वहा थूकने ओर कचरे के रूप में गंदगी फैलाने वालों की खेर नही, कलेक्टर ने विभागीय समीक्षा बेठक में कार्यवाही के निर्देश दिए
शाजापुर
—-
गंदगी फैलाने वाले लोगों पर जुर्माने की कार्रवाई करें। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने आज विभागीय समन्वय एवं समयसीमा पत्रो की समीक्षा बैठक में दिये। इस अवसर पर बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर श्री नरेन्द्र नाथ पाण्डेय व शुजालपुर श्री सत्येन्द्र प्रसाद सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

कलेक्टर श्री कन्याल ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़े के तहत शाजापुर को स्वच्छ शाजापुर बनाना है। यदि कोई व्यक्ति गुटका-पाऊच थूकते अथवा कचरे के रूप में गंदगी फैलाता है तो उन लोगों पर जुर्माने की कार्रवाई करें। साथ ही उन्होंने रोको-टोको अभियान भी संचालित करने के निर्देश नगरपालिका सीएमओ को दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि यदि कोई व्यक्ति गंदगी फैलाता है तो उसकी फोटो, मोबाईल नंबर, गाड़ी नंबर के माध्यम से उसके घर का पता लगाकर जुर्माने की कार्रवाई करें। साथ ही उन्होंने पॉलिथीन विक्रय करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई करने के भी निर्देश दिये। इस मौके पर कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान द्वितीय चरण के संबंध में निर्देश दिये कि राजस्व, सामान्य प्रशासन, नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, ऊर्जा, श्रम, आदिम जाति कल्याण, उच्च शिक्षा, मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड, सहकारिता, उद्यानिकी एवं परिवहन विभाग से संबंधित 67 नागरिक सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राही को दिया जाए। साथ ही उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों, राजस्व अधिकारियों को मुख्यमंत्री आवासीय योजना, स्वामित्व योजना, शहरी क्षेत्र में धारणा अधिकार, पीएम किसान आदि योजनाओं की मॉनिटरिंग कर पात्र हितग्राहियों को लाभांवित करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र हितग्राही उक्त योजनाओं से वंचित नहीं रहे। कलेक्टर ने उन्होंने जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देश भी दिये। कलेक्टर ने सभी को निर्देश दिये कि मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के क्रियान्वयन के लिये पात्र महिलाओं के बैंक खातो को डीबीटी इनेवल्ड करने का कार्य प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाना है, अनुविभागीय अधिकारी सहित विकासखण्ड एवं अनुविभाग स्तर पर पदस्थ अधिकारी कम से कम दो-दो बैंको में जाकर कार्यो की प्रतिदिन समीक्षा करें। उन्होंने लीड बैंक अधिकारी को योजना के कार्य में प्रगति लाने के लिये सभी बैंको को प्रोएक्टिव होकर कार्य करने के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को सीएम हैल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का संतुष्टि के साथ निराकरण करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने चीलर नदी की साफ-सफाई के लिए कोर कमेटी गठित कर कार्ययोजना बनाने के निर्देश प्रभारी सीएमओ शाजापुर को दिये।
कलेक्टर ने बताया कि शाजापुर जिले के लिए 5 चलित पशु चिकित्सा इकाई एंबुलेंस प्राप्त हुई है। जिसमें चारो विकासखंडों-शाजापुर, मो.बड़ोदिया, शुजालपुर, कालापीपल के लिए एक-एक एंबुलेंस तथा शाजापुर शहरी क्षेत्र के लिए एक एंबुलेंस प्राप्त हुई है। उन्होंने पशु एंबुलेंस में उपलब्ध सेवाओं के लिए आमजन एवं पशुपालकों से अनुरोध किया कि वे टोल फ्री नंबर 1962 पर काल कर उक्त सेवा का लाभ सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए पशुपालकों को 150 रूपये शुल्क देना होगा। पशु एंबुलेंस में उपलब्ध सेवाएं जैसे- पशु उपचार, लघु शल्य चिकित्सा, कृत्रिम गर्भाधान, रोग नियंत्रक आदि रहेंगी।
कलेक्टर श्री कन्याल ने बताया कि 21 मई रविवार को प्रात: 8.00 से 10.00 बजे तक जिला मुख्यालय स्थित पुरानी सब्जी मंडी टंकी चौराहा शाजापुर पर जैविक आहार पर चर्चा के लिए वृहद कार्यशाला आयोजित की जायेगी। उल्लेखनीय है कि उक्त स्थान पर प्रति रविवार प्रातः 11.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक जैविक हॉट बाजार लगाया जा रहा है।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री टेगोर ने सभी जनपद पंचायतों के सीईओ, तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने गांवों एवं क्षेत्रों में पेयजल की स्थिति की समीक्षा कर वैकल्पिक पेयजल स्त्रोत की व्यवस्था करें। उन्होंने गौशालाओं में चारा-भूसा व पीने के पानी की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि हाईवे एवं मुख्य मार्गों पर पशुओं के कारण दुर्घटना न हो, इसके लिए हाईवे एवं मुख्य मार्गों से लगे गांवों के पशुपालकों का चिन्हांकन कर सूची तैयार करें। साथ ही उन्होंने पीएचई विभाग के अधिकारी को जलजीवन मिशन एवं मेंटेनेंस आदि कार्य करवाने के लिए निर्देशित किया।
#TL #collectorshajapur #JansamparkMP #shajapur #MP