राघव चड्ढा से सगाई के बाद परिणीति की मां रीना ने बेटी के लिए लिखा ये ‘प्यारा नोट’, कहा- हमारे बच्चों के लिए…

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप सासंद राघव चड्डा अब ऑफिशियल   एक दूसरे के जीवनसाथी बन गए है। दोनों की बीते शनिवार को दिल्ली के कपूरथला हाउस में रिंग सेरेमनी हुई। वहीं इसके बाद परिणीति चोपड़ा की मां रीना मल्होत्रा ​​चोपड़ा ने रविवार को आप नेता राघव चड्ढा के साथ बेटी सगाई के बाद  एक प्यारा सा नोट लिखा। इंस्टाग्राम पर रीना ने एक नोट के साथ न्यू कप्पल की एक तस्वीर साझा की।

तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “आपके जीवन में ऐसे कारण हैं जो आपको बार-बार और हर समय यह विश्वास दिलाते हैं कि ऊपर भगवान है। यह उनमें से एक है ….#trueblessed #thankyougod। मैं धन्यवाद देना चाहती हूं।” आप सभी जिन्होंने आगे बढ़कर हमारे बच्चों के  लिए अपना आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी हैं।”

वहीं इस पोस्ट पर कई फैंस और सेलेब्स ने शुभकामनाएं दी। सबसे पहले एक्ट्रेस निमरत कौर ने लिखा, “बहुत सारा प्यार आंटी !!!! बहुत-बहुत बधाई।” एक यूजर ने लिखा, “बधाई दोस्तों। एक प्यार करने वाले जोड़े के रूप में आपके भविष्य के लिए शुभकामनाएं। रॉक करते रहें।”

बता दें कि कई महीनों की अटकलों के बाद, दोनों ने  कपूरथला हाउस, नई दिल्ली में परिवार, दोस्तों और विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में रिंग सेरेमनी की। इस स्टार-स्टडेड समारोह में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम और शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे सहित कई राजनेता पहुंचे। उनके अलावा एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी दिल्ली में सगाई समारोह में शामिल हुईं।

कपल ने समारोह के बाद कपूरथला हाउस के बाहर पैपर्स का अभिवादन किया। वहीं इस खास दिन के लिए, परिणीति ने मनीष मल्होत्रा ​​द्वारा डिजाइन किया हुआ फुल-स्लीव टर्टल नेक सूट पहना था। उन्होंने अपने बालों को खुला रखा और हैवी ईयरिंग्स, मांगटीका और अंगूठियों से लुक को पूरा किया। सूट की नेकलाइन को मोतियों की माला से सजाया गया है। वहीं, राघव ने पवन सचदेव का डिजाइन किया हुआ अचकन पहना था।

इस बीच, काम की बात करें तो परिणीति ‘चमकीला’ में दिलजीत दोसांझ के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करती नजर आएंगी। इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित, यह फिल्म दो लोकप्रिय पंजाबी गायकों अमरजोत कौर और अमर सिंह चमकिला के इर्द-गिर्द घूमती है। जहां परिणीति अमरजोत की भूमिका निभाएंगी, वहीं दिलजीत को चमकीला के रूप में देखा जाएगा। अमर सिंह चमकिला, उनकी पत्नी अमरजोत कौर और उनके संगीत बैंड के सदस्यों की 8 मार्च, 1988 को हत्या कर दी गई थी। उधर, राघव चड्ढा पंजाब से आप के नेता और  राज्यसभा के सदस्य हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |