शाजापुर में कलेक्टर ने जैविक हाट बाजार में दुकान से बेची सब्जियां ग्राहकों को आवाज लगाकर कहा यहां से ले लो सब्जियां,, देखे वीडियो

शाजापुर, 14 मई 2023/ कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने आज जैविक हाट बाजार का निरीक्षण किया। निरक्षण के दौरान उन्होंने किसानों से जैविक फसलों के उत्पादन में लगने वाली लागत तथा जैविक फसलों के उपयोग से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी प्राप्त की।

कलेक्टर श्री कन्याल ने कहा कि जैविक फसलों के सेवन से शरीर स्वस्थ्य होता है तथा बीमारियों से भी बचा जा सकता है। उन्होंने कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को जैविक फसलों के संबंध में ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करने के लिये कहा। उन्होंने जिले के नागरिको से अनुरोध किया कि वे जैविक फसलों के क्रय करने के लिये जैविक हाट बाजार आये तथा फसलों के उचित दाम देकर सब्जी, फल, मसाला, अनाज, दालें आदि खाद्य सामग्री की खरीदी करें। इस अवसर पर कलेक्टर श्री कन्याल ने सब्जी खरीदने के लिए आए लोगों को सब्जी का विक्रय भी किया।


उल्लेखनीय है कि जिले में जैविक खेती का क्षेत्रफल बढ़ाने एवं उत्पादित हो रही जैविक फसलों के बाजार को बढ़ावा देने के उद्धेश्य से विगत कई दिनों से प्रति रविवार को शाजापुर जिला मुख्यालय पर जैविक हाट बाजार पुरानी सब्जी मंडी टंकी चौराहा शाजापुर में प्रति रविवार प्रातः 11.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक लगाया जा रहा है।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, कृषि, उद्यानिकी सहित किसान भाई मौजूद थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |