शाजापुर, 14 मई 2023/ आगामी त्यौहारो को दृष्टिगत रखते हुए उपभोक्ताओं को आवश्यक वस्तुए अच्छी किस्म, सही वजन एवं सुगमता पूर्वक मिल सकें, इसके लिए कलेक्टर श्री किशोर कन्याल ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के निर्देशन में जॉच दल का गठन किया है।
इस संबंध में कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारियों (राजस्व) को निर्देशित किया है कि अपने निर्देशन में होटल, खाद्य पदार्थ निर्माण स्थल आदि की तत्काल जॉच कराएं तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाई जाती हैं तो संबंधित के विरूद्ध तत्काल नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करें। इसी प्रकार गैस एवं केरोसीन का दुरूपयोग न हो, इसकी भी आवश्यक जाँच कराकर नियमानुसार कार्यवाही करें।
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शाजापुर एवं शुजालपुर के दल में अपने-अपने क्षेत्र के तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी, निरीक्षक खाद्य एवं औषधि प्रशासन, निरीक्षक नाप तौल, नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी, श्रम निरीक्षक, संबंधित आबकारी निरीक्षक, संबंधित थाना प्रभारी पुलिस को रखा गया है।