शहर की ग्लैमर की दुनिया इतनी पसंद आई कि घर छोड़कर इंदौर पहुंच गए नाबालिग, 30 हजार रुपयों के साथ चढ़े पुलिस के हत्थे

इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर चकाचौंध और ग्लैमर का शहर है। उसी को देखते हुए मनावर के रहने वाले दो नाबालिग बच्चे अपना घर छोड़कर इंदौर की बस में बैठ गए और सीधा इंदौर के लिए निकल गए मुखबिर की सूचना पर राजेंद्र नगर पुलिस ने बस को रुकवा कर दोनों बच्चों को बस में से बरामद किया।

थाना प्रभारी सतीश पटेल ने बताया कि हमें मुखबिर से सूचना मिली थी कि 2 बच्चे बस में बैठे हैं और वह घर से भागे हुए लग रहे हैं जिसके बाद राजेंद्र नगर पुलिस ने बस को थाना क्षेत्र में रुकवाया और दोनों बच्चों को बरामद किया। उनसे थाने लाकर पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वे 5000 रुपए लेकर घर से निकले जब उनकी तलाशी ली तो उनके बैग में 30000रुपए नगद मिले। उन्होंने बताया कि गांव में उन्हें अच्छा नहीं लग रहा था। इंदौर की चकाचौंध भरी दुनिया का ग्लैमर पसंद आ रहा था। इसीलिए वह अपना घर छोड़कर इंदौर आ गए और यहां उन्होंने किराए का घर लेकर रहने की भी प्लानिंग कर ली थी। राजेंद्र नगर पुलिस ने बच्चों के परिवार को सूचना देकर दोनों बच्चों को उनके परिवार के हवाले किया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |     बिहार में मकान या दुकान बनवाना हुआ आसान, कैबिनेट ने दी ‘बिहार भवन उपविधि-2026’ को मंजूरी— 30 दिन में नक्शा पास नहीं तो स्वतः स्वीकृत     |     लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत कल से, जानिए नहाय-खाय से लेकर पारण तक की पूरी तारीख और नियम     |     लग्जरी गाड़ियों का शौकीन और कुख्यात अपराधी निकला स्क्रैप कारोबारी मोनू शर्मा, धनतेरस पर की थी हत्या     |