बैतूल: बैतूल जिले के बीजादेही थाना क्षेत्र के गवाझड़प में युवक युवती ने एक ही साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। दोनों के शव पेड़ पर लटके मिले। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बीजादेही पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को चिचोली अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी कि कहीं यह ऑनर किलिंग का मामला तो नहीं है। वही प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।
शाहपुर एसडीओपी एचएल शर्मा ने बताया कि नदी में मछली पकडक़र आ रहे एक व्यक्ति को सबसे पहले पेड़ पर युवक- युवती का शव लटका दिखाई दिया। जिसकी सूचना उसने गावं के कोटवार को दी कोटवार ने घटना की जानकारी बीजादेही थाने को दी।
सूचना मिलने पर बीजादेही टीआई नन्हेवीरसिंह पुलिस बल के साथ गवाझड़प के जंगल में पहुंचे। उनके साथ आसपास के ग्रामीण पहुंचे। ग्रामीणों से लाशों की शिनाख्त कराई गई। मृतक युवक का नाम लिप्पू पिता रमेश धुर्वे (25) मृतिका युवकी का नाम गुंताबाई पिता सुखदेव (20) के रूप में शिनाख्त हुई। एचअल शर्मा ने बताया कि दोनों के शव एक ही साड़ी से लटके मिले हैं। दोनों की लाश पेड़ से उतारकर पंचनामा बनाया गया। मुख्य मार्ग से 3 किलोमीटर दूर जंगल में नदी किनारे घटना स्थल था और वहां पर वाहन पहुंच नहीं सकते थे।
राज्य में 38 साल से सत्ता रिपीट नहीं हुई
राज्य में 38 साल से सत्ता रिपीट नहीं हुई है। आखिरी बार 1985 में रामकृष्ण हेगड़े के नेतृत्व वाली जनता पार्टी ने सत्ता में रहते हुए चुनाव जीता था। वहीं, पिछले पांच चुनाव (1999, 2004, 2008, 2013 और 2018) में से सिर्फ दो बार (1999, 2013) सिंगल पार्टी को बहुमत मिला। भाजपा 2004, 2008, 2018 में सबसे बड़ी पार्टी बनी। उसने बाहरी सपोर्ट से सरकार बनाई।
पहली बार 73.19% मतदान, पिछले चुनाव से 1% ज्यादा
10 मई को 224 सीटों के लिए 2,615 उम्मीदवारों के लिए 5.13 करोड़ मतदाताओं ने वोट डाले। चुनाव आयोग के मुताबिक, कर्नाटक में 73.19% मतदान हुआ है। यह 1957 के बाद राज्य के चुनावी इतिहास में सबसे ज्यादा है।