नफरत घृणा के आगे कैसे मूल मुद्दों की राजनीति होगी, यह संदेश कर्नाटक दे रहा है ” कांग्रेस नेता का बड़ा बयान
भोपाल। आज शनिवार 13 मई को कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटों पर परिणाम आना है। शुरूआती रुझानों में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। तो उधर कर्नाटक परिणाम पर पूरे देश की नजर टिकी हुई है। उधर मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक ने शुरूआती रुझानों में खुशी जताते हुए जनता का आभार माना है।
कर्नाटक चुनाव के पहले रुझान पर कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने कहा कि कर्नाटक चुनाव के रुझान देश के लिए संदेश है। नफरत घृणा के आगे कैसे मूल मुद्दों की राजनीति होगी यह संदेश कर्नाटक दे रहा है। मैं धन्यवाद देना चाहूंगा कर्नाटक की जनता को जिसने घृणा और नफरत के खिलाफ मूल मुद्दों पर निर्णय लिया है।