छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला परिवार समेत फरार उसके कारण ही दी थी जान

 इंदौर। 12वीं की छात्रा को परेशान करने वाला आरोपित फरार हो गया है। छात्रा ने उसके कारण ही फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। पुलिस ने शुक्रवार दोपहर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया। रात में तलाश में छापे मारे, लेकिन वह परिवार सहित फरार मिला। पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर तलाश कर रही है।

हेमिल्टन रोड़ निवासी 12वीं की छात्रा जाह्नवी नाचन ने बुधवार रात घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी। छात्रा के पिता देवेंद्र नाचन ने पुलिस को बताया कि उसे अमन खटीक परेशान करता था। अमन रामबाग पेट्रोल पंप के सामने नारियल पानी का ठेला लगाता था। उसके पीछा करने के कारण जाह्नवी ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पहले सामान्य मर्ग कायम किया, लेकिन शुक्रवार को देवेंद्र नाचन और उनकी पत्नी यामिनी के कथन लेकर धारा 306 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया।

आठ महीने पहले स्कूल तक पहुंच गया था मनचला

देवेंद्र ने पुलिस को बताया कि अमन से नारियल पानी पीने के दौरान परिचय हो गया था। तब से वह जाह्नवी को परेशान करने लगा। जाह्नवी गुजराती स्कूल में पढ़ती थी। पिछले साल सितंबर में अमन स्कूल तक पहुंच गया था। इस दौरान स्कूल स्टाफ ने सूचना दी और देवेंद्र और यामिनी पहुंचे। मामला सेंट्रल कोतवाली थाने तक पहुंचा, लेकिन पुलिस ने समझाइश देकर अमन को रवाना कर दिया। देवेंद्र ने कहा कि पुलिस उसी वक्त सख्त होती तो जाह्नवी फांसी नहीं लगाती।

बहन के पास जाने वाली थी जाह्नवी

जाह्नवी का 12वीं का रिजल्ट आने वाला था। आगे की पढ़ाई के लिए वह बड़ी बहन वैष्णवी के पास पुणे जाने वाली थी। बुधवार को वह एमपी आनलाइन सेंटर पर ड्राइविंग लाइसेंस के लिए गई थी। कुछ देर बाद लौटकर आई। पिता डाग्स का खाना लेकर चले गए। उनके जाने के थोड़ी देर बाद जाह्नवी ने फांसी लगा ली। उसी वक्त मां यामिनी वैष्णवी से फोन पर बात कर रही थी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |     बिहार में मकान या दुकान बनवाना हुआ आसान, कैबिनेट ने दी ‘बिहार भवन उपविधि-2026’ को मंजूरी— 30 दिन में नक्शा पास नहीं तो स्वतः स्वीकृत     |     लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत कल से, जानिए नहाय-खाय से लेकर पारण तक की पूरी तारीख और नियम     |