टीएल में नाराज हुए कलेक्टर,कहा योजना के क्रियान्वयन में ढिलाई बरतने वाले बैंको को नोटिस जारी करें

शाजापुर, 08 मई 2023/ मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के क्रियान्वयन के लिये पात्र महिलाओं के बैंक खातो को डीबीटी इनेवल्ड करने का कार्य प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाना है, अनुविभागीय अधिकारी सहित विकासखण्ड एवं अनुविभाग स्तर पर पदस्थ अधिकारी कम से कम दो-दो बैंको में जाकर कार्यो की प्रतिदिन समीक्षा करें। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने आज विभागीय समन्वय एवं समयसीमा पत्रो की समीक्षा बैठक में दिये। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर सहित विभिन्न विभागो के अधिकारी मौजूद थे।

कलेक्टर श्री कन्याल ने लीड बैंक मैनेजर को निर्देश दिये कि योजना के क्रियान्वयन में ढिलाई बरतने वाले बैंको को नोटिस जारी करें। कार्य में प्रगति लाने के लिये सभी बैंको को प्रोएक्टिव होकर कार्य करना होगा। कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारियों, जनपद पंचायत मुख्यकार्यपालन अधिकारियों, महिला एवं बाल विकास विभाग के पर्यवेक्षको, नगरपालिका के सीएमओ को निर्देश दिये कि वे प्रतिदिन कम से कम दो बैंको में जाये और प्रगति की समीक्षा करें। कार्य में प्रगति कम होने से कलेक्टर ने नाराजगी भी व्यक्त की। इस मौके पर कलेक्टर ने 10 मई से 25 जून तक चलने वाले मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान द्वितीय चरण के आयोजन के लिये सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि कोई भी अधिकारी अवकाश पर नही जायेगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के द्वितीय चरण के प्रथम घटक में राजस्व, सामान्य प्रशासन, नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, ऊर्जा, श्रम, आदिम जाति कल्याण, उच्च शिक्षा, मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड, सहकारिता, उद्यानिकी एवं परिवहन विभाग से संबंधित नागरिक सेवाओं के क्रियान्वयन के लिये अभियान संचालित होगा। द्वितीय घटक में मुख्यमंत्री हेल्पलाईन के तहत 15 अप्रेल 2023 तक दर्ज शिकायतो का शत-प्रतिशत निराकरण कराया जायेगा। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि जिन विभागो के खण्ड स्तर पर कार्यालय नहीं है, उनसे संबंधित आवेदन जिला पंचायत के माध्यम से उन्हें प्रेषित किये जायेंगे। 10 मई को जिला स्तरीय जनसेवा अभियान की शुरूआत शुजालपुर से होगी। शिविर में सभी संबंधित विभागो के अधिकारी मौजूद रहकर विभाग से संबंधित आवेदनो का निराकरण करें। कलेक्टर ने अवगत कराया कि मुख्यमंत्री जी भी इस अभियान की सतत समीक्षा करेंगे और प्रतिदिन किसी भी जिले में आयेंगे।

कलेक्टर ने सभी अधिकारियों से कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुये सुरक्षात्मक उपायो के साथ भ्रमण पर जाये। साथ ही कलेक्टर ने सुझाव दिया कि शिविर स्थल पर गर्मी के मौसम को देखते हुये आम का पना भी वितरित किया जाये और बच्चो को बिस्किट आदि की भी व्यवस्था की जाये। इस मौके पर कलेक्टर ने उपार्जन की भी समीक्षा की। कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड बनने से शेष रहे नागरिको के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिये शिविर लगाने के निर्देश भी दिये। शिक्षा विभाग के अधिकारी से कलेक्टर ने कहा कि जिले में 100 प्रतिशत साक्षरता हो और छूटे हुये बच्चो को विद्यालय तक कैसे लाया जाये इसकी प्लानिंग करें। कलेक्टर ने सभी अधिकारियो से कहा कि शाजापुर जिले के विकास के लिये विजन तैयार कर उसका क्रियान्वयन करें। निर्माण एजेंसियो से कहा कि निर्माण कार्यो में गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता नहीं होना चाहिये। कलेक्टर ने बताया कि एक दिन का अभियान चलाकर चीलर नदी की सफाई के लिये योजना बना रहे है, इसमें सभी विभागो एवं नागरिको का सहयोग अपेक्षित है। जिला कोषालय अधिकारी श्री जीएल गुवाटिया ने अवगत कराया कि सभी विभागो का लेखा मॉडिफाई होना है, इसके लिये विगत दो वर्षो में हुये व्यय की जानकारी विभागो को दी जायेगी और विभागो से इसका वेरिफिकेशन कराया जायेगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |