खराब हैण्ड पम्प निर्धारित समयावधि में सुधारे जायें, इसमें बिलकुल विलम्ब न हो -कलेक्टर, कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के अन्तर्गत बैठक ली

उज्जैन 08 मई। कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने सोमवार को प्रशासनिक संकुल भवन के सभाकक्ष में जिले में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत लक्षित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने विकास खण्डवार समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि जल जीवन मिशन के अन्तर्गत दिये गये कार्यों को यदि ठेकेदार समय-सीमा में पूर्ण नहीं कर रहे हैं तो उनके विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाये। यदि ग्राम पंचायतों में कहीं भी पेयजल से सम्बन्धित समस्याएं आ रही हैं तो सम्बन्धित सचिव इसकी सूचना तुरन्त सीईओ जनपद पंचायत को दें।

कलेक्टर ने बैठक में कहा कि ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए कहीं भी यदि हैण्ड पम्प के खराब होने की शिकायत प्राप्त होती है तो इसे शीघ्र-अतिशीघ्र सुधरवाया जाये। इसमें बिलकुल भी विलम्ब न हो। बैठक में बिछड़ौद खालसा में नल जल योजना के अन्तर्गत ठेकेदार द्वारा समय-सीमा में निर्धारित लक्ष्य पूर्ण नहीं करने पर कलेक्टर ने 0.5 प्रतिशत प्रतिदिन के मान से भुगतान में पैनल्टी लगाने के निर्देश दिये। जलवा में योजना के तहत डाली गई पाईप लाइन के क्षतिग्रस्त होने पर इसे शीघ्र-अतिशीघ्र सुधारने के निर्देश दिये। तराना में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत किये जा रहे कार्यों की प्रगति में सुधार लाने के लिये कहा।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुश्री अंकिता धाकरे, ईई पीएचई ग्रामीण श्री घनश्याम उपाध्याय, समस्त एई पीएचई, ग्राम पंचायतों के सचिव और सरपंच मौजूद थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |