मोहन बड़ोदिया पुलिस को सफलता हाथ लगी है इसको लेकर पुलिस थाना परिसर पर आयोजित प्रेस वार्ता में थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय शाजापुर श्री यशपालसिंह राजपूत द्वारा लगातार क्षेत्र में सक्रिय अपराधीयों पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये जा रहे थे ताकि अपराधीयों में कानून का डर रहे एवं अराजक तत्वो से सामाज में शांति व्यवस्था कायम रहे इसी तारतम्य में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री टी0एस0 बघेल एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) महोदया श्रीमती दीपा डोड़वें के मार्गदर्शन में थाना क्षेत्र में बढते हुवे अपराधो पर अंकुश लगाने हेतु एवं अवैध हथियार रखने वालो के विरुद्ध कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी मोहन बड़ोदिया भरतसिंह किरार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया ।
थाना मोहन बड़ोदिया क्षेत्र में आज दिनांक 05.05.23 को मुखबीर सूचना पर आरोपीगण राजकुमार उर्फ तात्या पिता लक्ष्मीनारायण जाति खाती उम्र 22 वर्ष के कब्जे से .32 बोर देशी पिस्टल एवं दो जिंदा कारतुस जप्त किये गये एवं अरविंद उर्फ राधे पिता हरिनारायण जाति खाती उम्र 30 वर्ष निवासीगण ग्राम मोहना के कब्जे से .32 बोर देशी पिस्टल एवं दो जिंदा कारतुस जप्त किये जप्त किये हथियार की कीमत करीबन 34800 रुपये हैं। उक्त दोनों आरोपीयो को गिरफ्तार किया जाकर आज दिनांक को माननीय न्यायालय पेश किया जावेगा।
उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी कार्य निरीक्षक भरतसिंह किरार, कार्य सउनि कमलसिंह राठोड़, कार्य, प्रआर. 270 विनोद शर्मा, आर. 350 अनिल सेन, आर. 376 दिनेश सुरावत, आर. 201 लोकेन्द्र यादव, 57 जितेन्द्र सितपरा एवं आर. 334 सुभाष दांगी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।