“आंध्र और कर्नाटक में, बीजेपी घुस गई फाटक में”, बीजेपी नेता ने दिया विवादित बयान, मचा बवाल

इंदौर। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बगावत की सुगबुगाहट तेज हो गई। इस वक्त नेताओं के बीच बयानबाजियों का दौर जारी है। इसी कड़ी में बीजेपी के पूर्व विधायक सत्यनारायण सत्तन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे कहते नजर आ रहे हैं कि आंध्र और कर्नाटक में, बीजेपी घुस गई फाटक में। अब इस फाटक में घुसी हुई बीजेपी का क्या दृश्य होगा वो देखना है। अब ये सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।

वहीं दूसरी और उनका एक बयान भी सामने आया है जिसमें वे केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर ऊंगली उठाते नज़र आए हैं। दरअसल अपने बयान में वह कहते नज़र आए कि ज्योतिरादित्य सिंध्या सिर्फ पद के लालच में भाजपा में शामिल हुए हैं। अपनी पार्टी के साथ उन्होंने बगावत की और दल-बदल करके रीति-नीति का निर्वाहन किया है। उन्होंने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया कटोरे से अपनी थाली भरने का काम करते हैं, में ऐसे नेता की निंदा करता हूं। वे सिर्फ और सिर्फ अपने स्वार्थ के लिए भाजपा में हैं। उन्होंने अपने पिता की राह पर चलकर पार्टी के साथ बगावत की है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बिहार में मकान या दुकान बनवाना हुआ आसान, कैबिनेट ने दी ‘बिहार भवन उपविधि-2026’ को मंजूरी— 30 दिन में नक्शा पास नहीं तो स्वतः स्वीकृत     |     लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत कल से, जानिए नहाय-खाय से लेकर पारण तक की पूरी तारीख और नियम     |     लग्जरी गाड़ियों का शौकीन और कुख्यात अपराधी निकला स्क्रैप कारोबारी मोनू शर्मा, धनतेरस पर की थी हत्या     |     काव्या मारन की शादी का शेयर बाजार में ‘शगुन’! सन टीवी नेटवर्क्स के शेयरों में उछाल से कंपनी की वैल्यूएशन 585 करोड़ बढ़ी     |     सनराइजर्स हैदराबाद मालकिन काव्या मारन ने संगीतकार अनिरुद्ध संग रचाई शादी, ग्रीस में दिखा रॉयल अंदाज     |     पुणे में कोयता गैंग का खौफनाक आतंक, मामूली कट मारने के विवाद पर युवक पर 700 टांके और कटी उंगलियां     |     जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |