विश्व पटल पर भारत को सिरमौर बनाने के लिए कार्य कर रही भाजपा – प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने शाजापुर में कहा

शाजापुर आए म.प्र.भाजपा प्रभारी ने त्रिदेव सम्मेलन में कार्यकर्ताओ को विधानसभा चुनाव जिताने का दिलाया संकल्प
शाजापुर। कश्मीर से धारा 370 को खत्म किया, अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण का संकल्प पूरा होने जा रहा है। तीन तलाक को खत्म किया और सबसे बड़ा कोई काम बचा है तो वह है भारत को फिर से विश्वगुरु बनाना है। भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता इस कार्य के लिए कृत संकल्पित है।

यह बात भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्यप्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने कही। वे बुधवार को शाजापुर प्रवास पर आए थे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय जोशी ने जानकारी देते हुए बताया की श्री राव सुबह 11 बजे शाजापुर आए। सर्व प्रथम स्थानीय बायपास पर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक नायक ने उनकी अगुवाई करते हुए उनका स्वागत किया। इसके पश्चात वे प्रसिद्ध मां राज राजेश्वरी माता मंदिर पहुंचे, जहां विशेष पूजा अर्चना करने के पश्चात स्थानीय रेस्ट पहुंचे। यहां पार्टी के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओ की बैठक में शामिल हुए। इसके बाद जिला कोर कमेटी की बैठक में शामिल हुए। इसके बाद भाजपा जिला कार्यालय पर पार्टी के जिला पदाधिकारियों, मोर्चा जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष, महामंत्री की बैठक में शामिल होकर आगामी विधानसभा चुनाव एवं पार्टी के कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से चर्चा की। इस बैठक के बाद दुपाड़ा रोड़ स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में बूथ समिति के त्रिदेव एवं पंच परमेश्वर के सम्मेलन में शामिल हुए। कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की कांग्रेस के लोग सत्ता में आने का इंतजार कर रहे इसके अलावा कोई काम करते नही दिख रहे। भाजपा सरकार के तीन साल निकल गए पर उन्होंने कोई आंदोलन, धरना प्रदर्शन नही किया, क्योंकि सिर्फ वे सत्ता का इंतजार कर रहे है। भाजपा विपक्ष में भी होती है तो कोई कार्यकर्ता चेन से नही बैठता। कभी जेल भरता है तो कभी आंदोलन करके जनता की आवाज बनता है। भारतीय जनता पार्टी इतनी जल्दी थकने वाली पार्टी नही है। आने वाले 25 साल तक भाजपा सरकार में रहेगी। सिर्फ सत्ता पाने के लिए भाजपा की स्थापना नही हुई है भाजपा की स्थापना भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए हुई है। देश में कोई राजनैतिक दल नही है जो भारत माता की जय बोलते है, सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ऐसा दल है जिसका कार्यकर्ता हर दम भारत माता की जय बोलते है। श्री राव ने अन्य दलों को आड़े हाथों लेते हुए कहा की देश में बहुत से राजनैतिक दल काम करते है जो परिवार से चलते है मात्र भाजपा एक ऐसा दल है जो कार्यकर्ता से चलता है। भाजपा नही रहेगी तो भारतीय संस्कृति और भारत की विविधता भी नही रहेगी। कांग्रेस हमारी संस्कृति और हमारी विविधता को खत्म कर देगी।
उन्होंने कहा की जब से केंद्र और प्रदेश में हमारी सरकार ने कई विकास कार्य किए है। आमजनों को कई कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लाभ दिया है, उन्ही लाभार्थियों को हमे हमारे मतदाता के रूप में बदलना है। सत्ता में रहना है तो सरकार की उपलब्धियों को हमे बताना होगा। उन्होंने पार्टी के बूथ विजय संकल्प अभियान के बारे में बताते हुए कहा की बूथ मजबूत करने के लिए पार्टी इस अभियान को लेकर आई है। इस अभियान के अंतर्गत हमे प्रत्येक बूथ पर 51 प्रतिशत वोट बड़ाने का कार्य करना है। आज देश प्रदेशों में हमारी सरकार बूथ पर काम करने वाले कार्यकर्ताओ के कारण ही है, इसलिए बूथ ही हमारी जीत का मूलमंत्र है। दिनभर के सभी कार्यक्रमों में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं उज्जैन संभाग प्रभारी आलोक शर्मा, जिले के प्रभारी मंत्री ब्रजेंद्र सिंह यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक नायक,प्रदेश मंत्री क्षितिज भट्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष अम्बाराम कराड़ा,जिला मीडिया प्रभारी विजय जोशी सहित पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |