एकता ग्रुप ने 74 बेटियों का कराया नि:शुल्क विवाह : लगातार 14 वर्षों से किया जा रहा आयोजन 41 नवदंपति जोड़ों ने लिए अग्नि के फेरे तो 33 ने कबूल किया निकाह

पिछले14 सालों से शाजापुर में एकता की मिशाल देखने को मिल रही है। छोटे से स्वरूप से शुरू हुए इस आयोजन ने भव्य रूप लिया और प्रदेश के कोने कोने से लोग एकता ग्रुप के आयोजन से जुड़ते जा रहे है। आपको बता दे शाजापुर शहर के एकता ग्रुप का नि:शुल्क सर्वधर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन में न कोई जात है न धर्म है, न ऊंच-नीच है। एक ही जगह फेरे और निकाह होना एकता की बहुत बड़ी मिसाल है। 14 वर्षों से ग्रुप यह आयोजन कर रहा है। इसमें सर्वधर्म की गरीब बेटियों को नि:शुल्क विवाह करा रहा है। इस वर्ष ग्रुप ने 74 बेटियों का विवाह कराया। इसमें 41 जोड़ों ने अग्नि के सात फेरे लिए तो 33 जोड़ों ने निकाह कबूल किया। सम्मेलन शाजापुर लालघाटी स्थित दुर्गा मैरिज गार्डन में शनिवार को हुआ।

एकता ग्रुप अध्यक्ष सैयद वकार अली ने बताया ग्रुप के बैनर तले 74 बेटियों की शादी कराई गई। 41 जोड़ों को पं. अनोखीलाल शर्मा ने मंत्रोच्चार के साथ फेरे करवाए तो 33 जोड़ों को काजी मोहसीनउल्ला, नायब काजी रहमतउला के नेतृत्व में निकाह पढ़ाया। कार्यक्रम में पहुंचने वाले हजारों लोगों के भोजन की व्यवस्था भी की गई। विवाह कराने के साथ ही ग्रुप ने बेड, अलमारी, बिस्तर, घड़ी, कपड़े सहित अन्य घरेलू सामान भी उपहार में दिए। सम्मेलन में एक ही पंडाल के नीचे फेरों व निकाह की रस्में हुईं। संचालन शेख शाकिर बुशरा ने किया।

अतिथियों ने वर-वधू को दिया आशीर्वाद👇
कार्यक्रम में शाजापुर विधायक हुकुमसिंह कराड़ा ने वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए कहा कि सभी धर्म वर्गों के लोग इस ग्रुप से जुड़े हैं। गरीब बेटियों का नि:शुल्क विवाह कराना सराहनीय कार्य है। संरक्षक रामवीरसिंह सिकरवार ने कहा सभी सदस्यों को बधाई देता हूं कि उन्होंने बगैर भेदभाव के निरंतर यह सम्मेलन कर अद्भुत मिसाल पेश की है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इरशाद खान ने कहा कि ऐसे आयोजन बहुत कम देखने को मिलते है, लेकिन ऐसे आयोजन में हिंदुस्तान नजर आता है। सरपरस्त एडवोकेट काजी एहसानउल्ला ने कहा कि यह सम्मेलन वर्षों से एकता की मिसाल पेश करता आ रहा है। एसपी यशपालसिंह राजपूत, एएसएपी टीएस बघेल, एसडीओपी दीपा डोडवे, प्रदीप चंद्रवंशी, नपा उपाध्यक्ष संतोष जोशी, सारंगपुर के मोहम्मद अली, मौलाना अफजल, अमरसिंह बकानी, सचिन पाटीदार, पार्षद प्रतिनिधि नीरज वैष्णव, गब्दू पठान सारंगपुर, रामचंद्र भावसार, मनीष सिसौदिया, सलीम ठेकेदार, सम्मू भाई, सोहराब सदर, बाबू भाई एरिगेशन ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया।

इन्होंने संभाली समस्त व्यवस्था👇
सम्मेलन में अनेक जिलों से पहुंचे लोगों ने व्यवस्था की तारीफ की। पार्किंग से लेकर भोजन व्यवस्था तक ग्रुप सदस्यों ने संभाली। ग्रुप के सरपस्त दाऊद सेठ, हाजी मसीद सेठ फ्रूटवाले, सचिव शेख शाकिर, संतोष शर्मा, इकबाल खान, भय्यू भाई मशीन, प्रवक्ता पीयूष भावसार,अनीस खान, मोहसीन मिर्जा, इरफान पटेल, भय्या काजी, बबलू भाई शृंगारिका, हैदर अली, सत्तार भाई, गफ्फार भाई, अनीस भाई, सारंगपुर एकता ग्रुप अध्यक्ष गुफरान बेग, आगर अध्यक्ष हनीफ भाई, बालू दा, नियाजउद्दीन पेंटर, सरफराज भाई, राजा भाई सिक्युरिटी का सहयोग रहा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |