शाजापुर,, दिनांक 29/04/2023 विश्व पशु चिकित्सा दिवस के अवसर पर चल पशु चिकित्सालय शाजापुर द्वारा निशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन ग्राम खोरियानायता विकासखंड शाजापुर में किया गया । शिविर में डॉ. एस. के. श्रीवास्तव सिविल सर्जन, डॉ. एम. के. सिंघल, डॉ. एम. एल. जरोलिया, डॉ. नेहा वास्केल, डॉ. ऋतिका सिंह, श्री भागीरथ भुवंता, श्री चंदर सिंह परमार, श्री ब्रजेश चौधरी, गोसेवक कृष्णपाल एवं लोकेंद्र ने उपस्थित रहकर पशु उपचार, दवा वितरण , गर्भ जाँच, बाँझ पशु उपचार आदि कार्य किया गया । मौके पर मौजूद आसपास के गांव के ग्रामीणों को इस दौरान पशुओं की बीमारी और उनके घरेलू उपचार के बारे में भी जागरूक किया गया साथ ही सरकार के द्वारा पशुओं को लेकर शुरू की गई योजनाओं पशु एंबुलेंस आदि के बारे में जानकारी दी गई एवं पशुपालन के लिए किस प्रकार से लोन के माध्यम से सरकार सहायता देती है इसके बारे में भी मौजूद किसानों को बताया मौके पर किसानों से चर्चा कर उनके पशुओं की बीमारी की दवाओं का वितरण भी किया गया ।
मौजूद पशुपालकों ने गंभीरता पूर्वक शासन के द्वारा पशु कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में मौजूद डॉक्टरों से जानकारी ली।










