शाजापुर, 29 अप्रैल 2023/ जिला पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह ने जिले के अकोदिया थाने में पंजीबद्ध अपराध के फरार आरोपी निखील पिता अनिल गुर्जर निवासी बाड़ीगांव की गिरफ्तारी के लिए या उसे पकड़वाने में मदद करने या पकड़ने पर 3 हजार रूपये का नगद ईनाम देने की घोषणा की है। सूचना देने वाले का नाम चाहने पर सर्वथा गोपनीय रखा जायेगा।