शाजापुर में एक ही मंडप के नीचे होगा सामूहिक विवाह और निकाह ,41 जोड़ें लेंगे अग्नी के फेरे, 33 जोड़ें पढ़ेंगे निकाह
शाजापुर.-
सामूहिक विवाह सम्मेलन होना नई बात नहीं है, लेकिन शाजापुर में पिछले 13 वर्षों से हो रहा सामूहिक विवाह सम्मेलन हर वर्ष चर्चाओं में रहता है। ऐसा इसलिए क्यूंकि यहां हिंदू और मुस्लिम समाज के नवयुवगल एक ही मंडप के नीचे अपने नवजीवन की शुरुआत करते हैं।
प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी एकता ग्रुप द्वारा लालघाटी स्थित दुर्गा गार्डन में सर्वधर्म विवाह सम्मेलन का आयोजन शनिवार को किया जाएगा। इसमें 74 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्मेलन होगा। एकता ग्रुप अध्यक्ष वकार अली सचिव शाकिर शेख बुशरा ने बताया कि इसमें 41 जोड़े हिंदू समाज के व 33 जोड़े मुस्लिम समाज के अपने दांपत्य जीवन की शुरुआत करेंगे। उन्होंने बताया कि विवाह और निकाह के पश्चात् वर-वधुओं को गृहस्थी का सामान भी भेंट किया जाएगा।