कान की मशीन पाकर दिव्यांग ने प्रसन्न होकर मुख्यमंत्री और कलेक्टर का आभार माना दिया धन्यवाद, देखे वीडियो
शाजापुर, 28 अप्रैल 2023/शाजापुर के लोहिया मार्ग महुपुरा के निवासी श्री भागीरथ पिता श्री खुमानसिंह सौराष्ट्रीय जो की कान से 82 प्रतिशत दिव्यांग हैं, को कलेक्टर ने कान की मशीन प्रदान की। कान की मशीन पाकर भागीरथ प्रसन्न है। अब उसे अपने दैनिक कार्यों में सुनने में आ रही कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
उल्लेखनीय है कि 82 प्रतिशत कॉन से दिव्यांग होने के कारण श्री भागीरथ को दैनिक कार्य में सुनने में अत्यन्त हीं कठिनाई थी। श्री भागीरथ ने कलेक्टर के समक्ष उपस्थित होकर कॉन की मशीन प्रदान करने का अनुरोध किया था। भागीरथ की समस्या को देखते हुए कलेक्टर के निर्देश पर कान की मशीन सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारी द्वारा लाई गई, जिसे कलेक्टर श्री कन्याल द्वारा स्वयं अपने हाथों से कॉन की मशीन भागीरथ को लगाई गई। मशीन लगाने के बाद उन्होंने भागीरथ से उनके तथा उनके परिवार के हाल-चाल जाने। साथ ही कलेक्टर ने हमारा शाजापुर स्वच्छ शाजापुर अभियान अंतर्गत भागीरथ को स्वच्छता का संकल्प दिलाया।
कान की मशीन पाकर दिव्यांग भागीरथ ने प्रसन्न होकर मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान और कलेक्टर श्री कन्याल का आभार मानते हुए उन्हे धन्यवाद दिया।
इस मौके पर प्रभारी अपर कलेक्टर श्री अजीत श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी उप संचालक श्री महेन्द्रप्रतापसिंह किरार, सामाजिक न्याय समग्र संयोजक श्री नरेन्द्र तिवारी भी उपस्थित थे।