शाजापुर, 28 अप्रैल 2023/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री किशोर कुमार कन्याल ने अपराधिक गतिविधियों में लिप्त लालघाटी थाना क्षेत्र के ग्राम कालवा निवासी 35 वर्षीय कमलसिंह पिता भगीरथ गुर्जर को एक वर्ष के लिए जिला बदर करते हुए शाजापुर एवं सीमावर्ती जिले देवास, उज्जैन, आगर मालवा, राजगढ़ तथा सीहोर की राजस्व सीमा से बाहर जाने के आदेश दिए है। जिला दण्डाधिकारी ने निष्कासन आदेश जारी करते हुए कमलसिंह गुर्जर को आदेशित किया है कि वह प्रतिबंधित अवधि में बिना पूर्व अनुमति के उक्त क्षेत्रों में प्रवेश न करें।