वृद्धजनों ने कलेक्टर को धन्यवाद दिया, कलेक्टर श्री कन्याल ने वृद्धाश्रम एवं जिला दिव्यांग पुर्नवास केन्द्र का निरीक्षण किया
शाजापुर, 28 अप्रैल 2023/ कलेक्टर श्री किशोर कन्याल द्वारा गत् दिवस वृद्धाश्रम तथा जिला दिव्यांग पुर्नवास केन्द्र शाजापुर का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर वृद्धाश्रम में सभी वृद्धजनों से जाकर उनके कमरों में मिले तथा उन्हें किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो, इसके लिये निर्देश दिये। साथ वृद्धजनों ने बताया कि हमे यहॉं पर समय पर खाना-पीना आदि मिलता हैं तथा वृद्धजनों ने कलेक्टर को धन्यवाद दिया। साथ हीं वृद्धाश्रम में साफ-सफाई तथा बागवानी तैयार करने के निर्देश प्रभारी सी.एम.ओ.को दिये। उसके पश्चात् जिला दिव्यांग पुर्नवास केन्द्र का निरीक्षण किया तथा वहॉ पर आने वाले दिव्यांगो को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो के निर्देश समस्त डीडीआसी स्टॉफ को दिये तथा दिव्यांगो के यूडीआईडी बनाने तथा शासन की योजना का लाभ दिलाये जाने के निर्देश भी दिये तथा डीडीआरसी में भी पर्याप्त साफ-सफाई, पानी आदि की व्यवस्था के निर्देश प्रभारी सी.एम.ओ.को दिये। इस मौके पर प्रभारी अपर कलेक्टर श्री अजीत श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी उप संचालक श्री महेन्द्र प्रताप सिंह किरार, सामाजिक न्याय समग्र संयोजक श्री नरेन्द्र तिवारी भी उपस्थित थे।
