जबलपुर के पाटन विस क्षेत्र पहुंचे बीजेपी विधायक टी राजा सिंह, कर्नाटक चुनाव में भाजपा की जीत का किया दावा
जबलपुर। हैदराबाद के भाग्यनगर से भाजपा विधायक टी राजा सिंह आज एक कार्यक्रम में सम्मिलित होने नरसिंहपुर जाते हुए जबलपुर के पाटन पहुंचे जहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने टी राजा सिंह का बड़ी ही गर्मजोशी से स्वागत किया। विधायक टी राजा सिंह ने पाटन के सिद्धेश्वरी मंदिर में मां दुर्गा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कांग्रेस को घेरते हुए कर्नाटक में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया। टी राजा सिंह ने कहा कि जहां पर भी भाजपा की सरकार है उसे कोई हिला नहीं सकता और कर्नाटक में भी फिर हमारी सरकार बनेगी।
साथ ही उन्होंने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि प्रधानमंत्री किसी पार्टी के नहीं बल्कि पूरे देश के हैं और प्रधानमंत्री को जहरीला सांप कहना इस तरह की बात करना ये कांग्रेस के संस्कार हैं।