रमजान के महीने में एक नेकी के बदले मिलता है 70 नेकी का सवाब – एकता गु्रप द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में औलेमाओं ने कहा


शाजापुर.
रमजान के मुबारक महीने में एक नेकी के बदले 70 गुना नेकी का सवाब मिलता है। हर वो शख्स जिसे अल्लाह ने दौलत से नवाजा है, वह पूरी ईमानदारी से जकात निकाले। रोजा सिर्फ भूखा रहने का नाम नहीं, रोजा हाथ, पैर, मुंह, दिल-दिमाग पर भी काबू रखने का नाम है। यह बात मंगलवार को देर रात एकता गुु्रप द्वारा हाफिज, कारी और आलिमों की दस्तारबंदी (सम्मान) कार्यक्रम में कही। हुसैनी चौक पर आयोजित हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन एकत्रित हुए। जमीअत उलेमा-ए-हिंद सदर हाफिज अफजल सा. ने समाजजनों को इस्लामी तरीके से जिंदगी गुजारने पर जोर दिया। एकता गुु्रप अध्यक्ष वकार अली ने कहा कि रमजान माह में हाफीज, औलेमाओं द्वारा कुरआन की तिलावत कर तराबीह की नमाजें अदा कराई जाती है। रोजा रखने वाला खुदा की इबादत में मशगुल रहता है और बुरे कामों से बचता है। सम्मान के बाद देश में अमन शांति और एकता की दुआ की गई।
साफा बांधकर किया सम्मान
एकता गु्रप द्वारा आयोजत होसला अफजाई कार्यक्रम में एडिशनल एसपी टीएस बघेल, एकता गु्रप वरिष्ठ सरपरस्त काजी अहसानउल्ला साहब, मौलाना अफजल सा. नायब काजी रहमतउल्ला साहब की दस्तारबंदी कर सम्मान किया गया। इस दौरान शहर के सभी आलीम, हाफिजों का सम्मान कर उपहार भेंट किए गए। सभी का सम्मान एकता गु्रप अध्यक्ष सैयद वकार अली सहित गु्रप के सदस्यों द्वारा किया गया।
इस दौरान हाजी मसीद खान, दाऊद सेठ, कोषाध्यक्ष डॉ. अशफाक मंसूरी, हाजी जफर भाई ठेकेदार, सचिव शेख शाकिर, बबलू भाई शृंगारिका, इरफान पटेल, भय्यू मास्टर, भय्यू मशीन, शराफत सेठ, भय्या काजी, आबिद भाई, जाकिर भाई कस्साब, नबी भाई, नदीम जावेद, वसीम गोल्डन, चांद वारसी, हैदर अली, युवा पत्रकार शफीक खान,प्रवक्ता अनीस खान सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |