सिंधिया, सिसोदिया और सिलावट पर दिग्विजय सिंह के खिलाफ घटिया शब्दावली बरतने के आरोप, कोर्ट में परिवार दायर

ग्वालियर: ग्वालियर जिला एवं सत्र न्यायालय में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) प्रदेश के कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट (Tulsiram Silavat) एवं महेंद्र सिसोदिया(Mahendra Sisodia) के खिलाफ एक परिवाद दायर किया गया है। जिसमें उनके द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है।

कांग्रेस लीगल सेल के अधिवक्ता एवं याचिकाकर्ता नितिन शर्मा ने कहा है कि उन्होंने इस मामले में एक लिखित आवेदन सोमवार को इंदरगंज थाना पुलिस को दिया था उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद जेएमएफसी रूपाली उईके की कोर्ट में यह परिवाद दायर किया गया है जिसमें मांग की गई है कि राजनेताओं द्वारा ऐसी दोयम दर्जे की भाषा का इस्तेमाल किए जाने पर रोक लगाई जाए और इनके खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 153 क और 499 के तहत अपराध दर्ज किया जाए। कोर्ट ने फिलहाल परिवाद को स्वीकार कर लिया है।

गौरतलब है कि शाजापुर में दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) पर आरोप लगाया था कि कांग्रेस में रहते हुए उन्होंने शिक्षकों के हक में सड़कों पर उतरने की बात कही थी लेकिन बीजेपी (bjp) में जाने के बाद वह अपने वादे को भूल गए। उन्होंने यह भी कहा था कि महाकाल सिंधिया जैसा नेता कांग्रेस में दूसरा पैदा न हो। इस पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने पलटवार करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री पर जुबानी हमला बोला था और उन्हें देश विरोधी बताते हुए भविष्य में भारत में पैदा नहीं होने की कामना की थी। कांग्रेस लीगल सेल के वकील नितिन शर्मा ने कहा कि राजनैतिक लोगों को संयम की भाषा बोलनी चाहिए न कि उन्हें असंयमित भाषा बोलनी चाहिए। इसी को लेकर उन्होंने परिवाद दायर किया है। फिलहाल इसकी सुनवाई अब 8 मई को हो गई याचिकाकर्ता अधिवक्ता का कहना है कि इसी दिन तीनों पक्षकारों को नोटिस (Notice) जारी हो सकते हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बिहार में मकान या दुकान बनवाना हुआ आसान, कैबिनेट ने दी ‘बिहार भवन उपविधि-2026’ को मंजूरी— 30 दिन में नक्शा पास नहीं तो स्वतः स्वीकृत     |     लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत कल से, जानिए नहाय-खाय से लेकर पारण तक की पूरी तारीख और नियम     |     लग्जरी गाड़ियों का शौकीन और कुख्यात अपराधी निकला स्क्रैप कारोबारी मोनू शर्मा, धनतेरस पर की थी हत्या     |     काव्या मारन की शादी का शेयर बाजार में ‘शगुन’! सन टीवी नेटवर्क्स के शेयरों में उछाल से कंपनी की वैल्यूएशन 585 करोड़ बढ़ी     |     सनराइजर्स हैदराबाद मालकिन काव्या मारन ने संगीतकार अनिरुद्ध संग रचाई शादी, ग्रीस में दिखा रॉयल अंदाज     |     पुणे में कोयता गैंग का खौफनाक आतंक, मामूली कट मारने के विवाद पर युवक पर 700 टांके और कटी उंगलियां     |     जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |