शाजापुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला, एक पुरूष, ओर एक भैंस की मौत, पॉवर हाउस पर भी गिरी बिजली

शाजापुर ज़िले के शुजालपुर इलाके में चार अलग अलग स्थानों में आकाशीय बिजली गिरने के मामले सामने आए है इससे एक बुजुर्ग, एक महिला और एक भैंस की मौत हो गई है। साथ ही, एक इलाके में बिजली के पॉवरहाउस पर आकाशीय बिजली गिरने से आग लग गई गई, जिसे दलकल दल ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझाया गया , बिजली व्यवस्था ठप्प हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गांगलाखेड़ी में किसान की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, गागलाखेड़ी स्टेट वेयरहाउस के पास अपनी जमीन पर मकान बनाकर रहने वाले उगाह निवासी 60 वर्षीय रमेश चंद्र मालवीय आसमान में बादल को देख घर के सामने सूख रहे प्याज को ढाकने के लिए घर से बाहर निकले, इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी और रमेश की चपेट में आ गए। उन्हें गंभीर हालत में शुजालपुर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिय। ग्राम मनसाया में मंजू बाई पति सुरेंद्र मीना पर भी बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई है। हादसे के बाद महिला को भी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया
शुजालपुर के रायकनपुरा मोहल्ले में घर के सामने बंधी भैस पर भी बिजली गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। भैंस लगभग 90 हजार रूपए कीमत की थी। वहीपोलाय कला में विद्युत कंपनी के सब स्टेशन में लगे पावर ट्रांसफार्मर में अकाशीय बिजली गिरने के कारण आग लग गई। देखते – देखते आग की लपटें निकलने लगी। घटना के बाद नगर पंचायत पोलायकलां की दमकल को बुलाया गया। एक दमकल से आग पर काबू नहीं होने के चलते अकोदिया और शुजालपुर से दमकल बुलाई गई।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |     Greater Noida Accident: ग्रेटर नोएडा में भट्ठा मालिक की कार ने बच्ची को रौंदा, मोबाइल चलाने के चक्कर में हुआ हादसा; अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही मासूम     |     फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |