Shajapur जिले के गांवो में पहुँचे कलेक्टर बच्चो ने पूछा “सर क्या हम भी कलेक्टर एसपी बन सकते” मुस्कुराते हुए कलेक्टर बोले……..
शाजापुर,,
शाजापुर जिले के कलेक्टर चार्ज लेने के बाद जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के भ्रमण पर रहे इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को ग्रह प्रवेश भी कराया इसी अवसर पर उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत साफ-सफाई रखने स्वच्छता में भागीदारी और अपने घर वह अपने गांव को किस प्रकार प्रगति पथ पर अग्रसर किया जाए को लेकर चर्चा की व स्कूली बच्चों के बीच में भी गए गली मोहल्लों में ग्रामीणों के बीच भी गए उनके हालचाल जाने हैं समस्याओं के बारे में पूछा सरकार की योजनाओं का लाभ उन्हें मिल रहा है कि नहीं के बारे में चर्चा की ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं से लाडली बहना योजना के अंतर्गत चर्चा करते हुए उनके फार्म जमा हुए हैं या नहीं हुए किसी प्रकार की कोई कठिनाई तो नहीं है के बारे में जानकारी ली उन्होंने ग्रामीणों को अपने बीच पाकर हमारा शाजापुर स्वच्छ शाजापुर अभियान को लेकर सभी को संकल्प दिलाया कलेक्टर स्कूली बच्चों के बीच पहुंचे जहां पर एक बेहतर दृश्य सामने आया कलेक्टर को अपने बीच पाकर बच्चे काफी खुश नजर आए और यह प्रश्न पूछने से भी पीछे नहीं हटे क्या हम भी कलेक्टर बन सकते हैं इस पर कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने कहा कि कलेक्टर बनना कोई कठिन काम नहीं है आप अच्छी पढ़ाई करें और मेहनत करें तो आप अपने निर्धारित लक्ष्य को पा सकते हैं कलेक्टर ने ग्रामीणों से यह भी कहा कि अगर कोई निर्धन बच्चा हो जो आर्थिक अभाव में आगे पढ़ाई नहीं कर रहा है उसकी मदद हम करेंगे।

आपको बता दें कालापीपल तहसील के ग्राम पोचानेर में प्रधानमंत्री आवास योजना के 6 हितग्राहियों से कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने मुलाकात की और गृह प्रवेश कराया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोंर, अनुविभागीय अधिकारी श्री सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, जनपद पंचायत सीईओ श्री आरके मण्डल, तहसीलदार श्री प्रवीण पाटीदार सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। कलेक्टर ने सभी परिवारजनों एवं उपस्थित नागरिकों को “हमारा शाजापुर-स्वच्छ शाजापुर का संकल्प भी दिलाया।

कलेक्टर श्री कन्याल ने सर्वप्रथम हरिचरण के आवास का शुभारंभ कराया। इसके बाद यहां मौजूद बुजुर्ग से चर्चा की। बुजुर्ग ने बताया कि उन्हें आवास मिलने से बहुत प्रसन्नता है, इसके लिए वे प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हैं। इसके बाद कलेक्टर ने हरिनारायण मालवीय, गुरूबक्क्ष मालवीय, सालेग्राम मालवीय, शंकरलाल एवं जसमत के आवास पर भी पहुंचे। यहां भी उन्होंने हितग्राहियों का गृह प्रवेश कराया और उनके आवास का भी अवलोकन किया। सभी हितग्राहियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। हितग्राहियों ने कहा कि आवास मिलने से उन्हें बड़ी सुविधा हो गई है। इसके पहले वे झोपड़ी बनाकर कच्चे मकान में रहते थे।
