शाजापुर
—-
जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संतोष टैगोर ने विगत 13 मार्च 2023 से अनाधिकृत रूप से कर्तव्य स्थल पर अनुपस्थित रहने वाले ग्राम रोजगार सहायकों को 27 अप्रैल 2023 तक कर्तव्य स्थल पर उपस्थित रहने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने कर्तव्य स्थल पर उपस्थित नहीं होने पर ग्राम रोजगार सहायकों की सेवाएं समाप्त करने के निर्देश दिये हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायतों के द्वारा संज्ञान में लाया गया है कि जिले के ग्राम रोजगार सहायकों द्वारा विगत 13 मार्च 2023 से अनाधिकृत रूप से कर्तव्य स्थल पर अनुपस्थित है। ग्राम रोजगार सहायकों का यह कृत्य ग्राम रोजगार सहायक की सेवा शर्तों नियम 2012 में उल्लेखित प्रावधानों के विरुद्ध है। इसे देखते हुए जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री टैगोर ने हड़ताल अवधि का पारिश्रमिक नो-वर्क-नो-पे के आधार पर ग्राम रोजगार सहायकों को 27 अप्रैल 2023 तक कर्तव्य स्थल पर उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया है। उपस्थित नही होने की दशा में ग्राम रोजगार सहायकों द्वारा दिये गये सामूहिक त्यागपत्र को स्वीकार किया जायेगा और वर्ष 2023-24 के लिए ग्राम रोजगार सहायकों की संविदा सेवा वृद्धि नही की जायेगी, जिससे संविदा सेवा स्वतः समाप्त मानी जायेगी।

Zila Panchayat Shajapur Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP #jansamparkshajapur #shajapur