क्षय उन्मूलन में शाजापुर जिले को सिल्वर मेडल प्राप्त,राजभवन में संपन्न हुए समारोह में महामहिम राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल ने कलेक्टर ओर CMHO को मेडल प्रदान किया
शाजापुर
—
क्षय उन्मूलन में शाजापुर जिले को सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ है। आज 25 अप्रेल 2023 को राजभवन भोपाल मे संपन्न हुए कार्यक्रम में महामहिम राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल द्वारा मेडल प्रदान किया गया। कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर राजू निदारिया, जिला क्षय अधिकारी डॉक्टर केशव प्रताप सिंह द्वारा सिल्वर मेडल अवार्ड प्राप्त किया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर राजू निदरिया ने बताया कि जिले में माह जनवरी 2023 में सेंट्रल टीबी डिवीज़न द्वारा जिले का सर्वे करवाया गया था। मेडिकल कॉलेज के दल द्वारा जिले का भ्रमण कर 2015 से 2022 तक के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का किया गया। इन्ही मापदंडों के आधार पर जिले को सिल्वर मेडल अवार्ड प्राप्त हुआ। मैडल प्राप्त होने पर पूर्व बीएमओ डॉक्टर अजय सोन्ती, टीबी स्टाफ, समस्त स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने शुभकामनाएं प्रेषित की।


CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
#silvermedal #health #collectorshajapur #JansamparkMP