मध्य प्रदेश : ट्रक ने ऑटोरिक्शा को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बैरसिया इलाके में सोमवार को तेज रफ्तार एक ट्रक ने ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे ऑटोरिक्शा में सवार तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी।

बैरसिया पुलिस थाने के निरीक्षक गिरीश त्रिपाठी ने बताया कि यह घटना भोपाल जिला मुख्यालय से करीब 46 किलोमीटर दूर विदिशा रोड पर कुल्होर चौराहे के पास हुई।

उन्होंने कहा, ‘‘इस हादसे में ऑटोरिक्शा सवार पवन जाटव (23) और मोहन जाटव (28) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि हबीब खान (61) ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल दो लोगों का इलाज किया जा रहा है।’’
त्रिपाठी ने बताया, ‘‘तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटोरिक्शा को पीछे से टक्कर मारी। ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। ट्रक चालक पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है और उसे गिरफ्तार करने के प्रयास जारी है।’’

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बिहार में मकान या दुकान बनवाना हुआ आसान, कैबिनेट ने दी ‘बिहार भवन उपविधि-2026’ को मंजूरी— 30 दिन में नक्शा पास नहीं तो स्वतः स्वीकृत     |     लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत कल से, जानिए नहाय-खाय से लेकर पारण तक की पूरी तारीख और नियम     |     लग्जरी गाड़ियों का शौकीन और कुख्यात अपराधी निकला स्क्रैप कारोबारी मोनू शर्मा, धनतेरस पर की थी हत्या     |     काव्या मारन की शादी का शेयर बाजार में ‘शगुन’! सन टीवी नेटवर्क्स के शेयरों में उछाल से कंपनी की वैल्यूएशन 585 करोड़ बढ़ी     |     सनराइजर्स हैदराबाद मालकिन काव्या मारन ने संगीतकार अनिरुद्ध संग रचाई शादी, ग्रीस में दिखा रॉयल अंदाज     |     पुणे में कोयता गैंग का खौफनाक आतंक, मामूली कट मारने के विवाद पर युवक पर 700 टांके और कटी उंगलियां     |     जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |