संदिग्ध अवस्था में मिला 22 वर्षीय नर्स का शव, परिवार ने जताई हत्या की आशंका

इंदौर: इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक नर्स का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, मृतका के हाथ में कुछ नीडल के निशान भी मिले हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतका के भाई नितिन प्रजापति का कहना है कि, उनकी बहन 22 वर्षिय दीपिका प्रजापति खंडवा की रहने वाली है। वह इंदौर में एक निजी अस्पताल में नर्स का काम करती थी। शनिवार देर रात दीपिका की नाइट शिफ्ट थी, वह नाइट शिफ्ट करने के बाद अपने अस्थाई घर तेजाजी नगर के लिए लौट रही थी। उस दौरान वह भंवरकुआं थाना क्षेत्र में क्यों उतरी। उसके बाद क्या हुआ इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। परिजनों का कहना है कि, दीपिका की हत्या की गई है।

घटना को लेकर डीसीपी जोन 4 आर के सिंह का कहना है कि, पुलिस मर्ग कायम कर आगे की जांच कर रही है। हाथ में कुछ नीडील के निशान पुलिस को दिखाई दिए हैं। लेकिन शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं दिखाई दे रहे हैं। पुलिस पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ आगे की जानकारी दे पाएगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बिहार में मकान या दुकान बनवाना हुआ आसान, कैबिनेट ने दी ‘बिहार भवन उपविधि-2026’ को मंजूरी— 30 दिन में नक्शा पास नहीं तो स्वतः स्वीकृत     |     लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत कल से, जानिए नहाय-खाय से लेकर पारण तक की पूरी तारीख और नियम     |     लग्जरी गाड़ियों का शौकीन और कुख्यात अपराधी निकला स्क्रैप कारोबारी मोनू शर्मा, धनतेरस पर की थी हत्या     |     काव्या मारन की शादी का शेयर बाजार में ‘शगुन’! सन टीवी नेटवर्क्स के शेयरों में उछाल से कंपनी की वैल्यूएशन 585 करोड़ बढ़ी     |     सनराइजर्स हैदराबाद मालकिन काव्या मारन ने संगीतकार अनिरुद्ध संग रचाई शादी, ग्रीस में दिखा रॉयल अंदाज     |     पुणे में कोयता गैंग का खौफनाक आतंक, मामूली कट मारने के विवाद पर युवक पर 700 टांके और कटी उंगलियां     |     जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |