एक बार फिर सुर्खियों में आए विधायक बृहस्पत सिंह, सब इंस्पेक्टर से कही ये बातें, वीडियो हुआ वायरल

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज के विधायक बृहस्पत सिंह वायरल वीडियो के कारण एक बार फिर से सुर्खियों में है। फोन पर एक सब इंस्पेक्टर से बात करने का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह पुलिसकर्मी को कह रहे हैं की घूस तो आप लेते हो, लेकिन फुटकर को छोड़कर जो पीड़ित महिला से आप ने ₹50000 लिया है उसे लौटा दो।

मामला विजय नगर पुलिस चौकी का है, यहां पीड़ित महिला ने अपना भैंस बेचकर और जमीन गिरवी रख कर पुलिस को ₹50000 का घुस दिया है। महिला का पति गंभीर मामले में जेल में बंद है और उसी मामले में पैसे का यह लेनदेन हुआ है। पीड़ित महिला ने आवेदन देकर विधायक बृहस्पत सिंह से इसकी शिकायत की थी, जिस पर विधायक ने फोन पर विजय नगर चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर धीरेंद्र बंजारे से इस पूरे मामले की बातचीत की। जिस पर यह कहा गया कि भाजपा नेता कृष्णा रवि ने इस पूरे मामले में दलाली की है और उसी के हाथों पैसे का पूरा लेनदेन हुआ है।

विधायक बृहस्पत सिंह फोन के माध्यम से सब इंस्पेक्टर को समझाइश दे रहे हैं कि उनके मुंशी व अन्य लोगों ने जो फुटकर पैसा लिया है उसे वह छोड़ दें, लेकिन जो बड़ा रकम एक दलाल के माध्यम से लिया गया है उसे महिला को लौटा दिया जाए। फोन पर सब इंस्पेक्टर ने अपनी हामी भी भरी है। लगभग 3 मिनट का यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। बता दे कि पिछले दिनों विधायक बृहस्पत सिंह का एक वीडियो जो थप्पड़ कांड के नाम से मशहूर हुआ था। वह सोशल मीडिया में जमकर चला था और अब एक बार फिर से सब इंस्पेक्टर को घुस के मामले में समझाइश देने का वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बिहार में मकान या दुकान बनवाना हुआ आसान, कैबिनेट ने दी ‘बिहार भवन उपविधि-2026’ को मंजूरी— 30 दिन में नक्शा पास नहीं तो स्वतः स्वीकृत     |     लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत कल से, जानिए नहाय-खाय से लेकर पारण तक की पूरी तारीख और नियम     |     लग्जरी गाड़ियों का शौकीन और कुख्यात अपराधी निकला स्क्रैप कारोबारी मोनू शर्मा, धनतेरस पर की थी हत्या     |     काव्या मारन की शादी का शेयर बाजार में ‘शगुन’! सन टीवी नेटवर्क्स के शेयरों में उछाल से कंपनी की वैल्यूएशन 585 करोड़ बढ़ी     |     सनराइजर्स हैदराबाद मालकिन काव्या मारन ने संगीतकार अनिरुद्ध संग रचाई शादी, ग्रीस में दिखा रॉयल अंदाज     |     पुणे में कोयता गैंग का खौफनाक आतंक, मामूली कट मारने के विवाद पर युवक पर 700 टांके और कटी उंगलियां     |     जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |