शाजापुर,,परशुराम जी की जयंती के उपलक्ष में शाजापुर में सर्व ब्राह्मण समाज के द्वारा शहर में दो दिवसीय आयोजन किए गए इसी क्रम में समाज के लोगों ने पहले दिन वाहन रैली निकाली दूसरे दिन अपने आराध्य देव भगवान परशुराम की शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली रविवार शाम करीब 5:00 बजे वजीरपुरा स्थित बाल वीर हनुमान मंदिर से शोभायात्रा शुरू हुई जो शहर के वजीरपुरा किला रोड आजाद चौक नई सड़क बस स्टैंड होते हुए प्रह्लाद जिनिंग फैक्ट्री पहुंचकर संपन्न हुई शोभायात्रा में बग्गी में भगवान परशुराम का चित्र सवार था वहीं महिलाएं और युवतियां केसरिया वस्त्र तथा पगड़ी पहनकर शामिल हुई जो शोभा यात्रा में प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहा शोभा यात्रा का शहर के चौराहों पर सामाजिक धार्मिक और राजनीतिक संगठनों के द्वारा स्वागत किया गया शहर में मुस्लिम समाज के भी अलग-अलग संगठनों ने मंच बनाकर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया जिलेभर के ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ जन और जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
समापन पर कलेक्टर किशोर कन्याल एसपी यशपाल सिंह राजपूत भी सम्मिलित हुए कलेक्टर ने हमारा शाजापुर स्वच्छ शाजापुर की शपथ भी दिलाई एडिशनल एसपी टी एस बघेल कोतवाली थाने के टीआई संतोष वाघेला सहित प्रशासनिक अधिकारी व्यवस्थाओं में जुटे रहे

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए :
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :