शाजापुर कोतवाली पुलिस को 3 अलग अलग मामले में मिली सफलता

(शहज़ाद खान) शाजापुर कोतवाली पुलिस को तीन अलग-अलग मामलों में सफलता प्राप्त हुई है कोतवाली टीआई संतोष वाघेला ने जानकारी देते हुए इस मामले में मीडिया को अलग-अलग प्रकरणों के बारे में जानकारी दी और बताया कि किस प्रकार से वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और मार्गदर्शन में इन मामलों को ट्रेस किया गया और इन मामलों में सफलता हासिल की गई उन्होंने बताया कि
श्रीमान पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपुत के द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियो को फरार आरोपी व वारण्टी की पतारसी तथा अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके पालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय टी. एस. बघेल तथा श्रीमान एस.डी.ओ. पी. दीपा डोडवे के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला के द्वारा थाना टीम गठित कर थाना कोतवाली अप. क्र. 517/2022 धारा 392, 394 भादवि के 3,27,600 /- रुपये के लूट के पिछले छः माह से फरार 5000/- रुपये इनामी आरोपी रवि उर्फ हरवन पिता निर्भय सिंह गुर्जर उम्र 22 वर्ष निवासी सालनाखेडी थाना माकडोन उज्जैन को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। आरोपी रवि उर्फ हरवन को गिरफ्तार करने में कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला, चौकी दुपाडा प्रभारी उनि नरेन्द्र सिंह कुशवाह, उनि. राहुल पोरवाल, आर. 49 कपिल नागर, आर 514 रवि तथा आर. 110 पुष्पेन्द्र की विशेष भूमिका रही।
दूसरा मामला👇
आरोपी रवि उर्फ हरवन को पुलिस रिमार्ड पर लेकर अपराध के संबंध में पूछताछ जारी है। थाना कोतवाली के द्वारा बरवाल जोड, एबी रोड से मोटर सायकल पर टाट के बोरो में अवैध शराब छुपा कर ले जाने वाले आरोपी जैकी पिता नंदनकुमार सिसौदिया जाति सांसी उम्र 30 वर्ष निवासी गुलखेडी राजगढ़ को गिरफ्तार कर 06 पेटी में प्लेन देशी मदिरा के कुल 300 क्वाटर कुल 54 लिटर शराब किमती 21,000/- रुपये मय स्प्लेण्डर प्लस मोटर सायकल के पकड़ा। आरोप जैकी सिसौदिया को कोर्ट पेश किया गया । उक्त कार्यवाही में प्र. आर. 650 राकेश राठौर, आर. 49 कपिल नागर तथा आर. 411 मनीष कुमार की विशेष भूमिका रही ।
तीसरा मामला👇
थाना कोतवाली स्टॉप तथा सायबर सेल शाजापुर के द्वारा मिलकर पिछले 05 वर्षे से फरार चल रहे धारा 138 एन.आई.ए. के इनामी स्थाई वारण्टी दाउद पिता सुलेमान शाह उम्र 56 वर्ष निवासी महुपुरा शाजापुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ।
टीम होगी सम्मानित
टी आई वाघेला ने बताया कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपुत, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय टी. एस. बघेल तथा श्रीमान एस.डी.ओ.पी. दीपा डोडवे के द्वारा थाना प्रभारी संतोष वाघेल के नेतृत्व व थाना कोतवाली के स्टॉफ के द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा की है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |