सिंधिया समर्थक मंत्री बोले,- BJP 24 घंटे चुनाव के लिए तैयार रहने वाली पार्टी

छतरपुर: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ता को चुनाव आने पर ही तैयारी करने की जरूरत नहीं पड़ती, हमारा कार्यकर्ता प्रतिदिन जनता की सेवा और संगठन के विस्तार का काम करता रहता है, इसलिए आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी और ताकतवर पार्टी है। भाजपा ही वह पार्टी है जो 24 घंटे चुनाव के लिए तैयार रहती है। क्योंकि हमारे कार्यकर्ता ने प्रत्येक बूथ को पार्टी का शक्ति केन्द्र बना दिया है। यह बात मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया (mahendra singh sisodia) ने शुक्रवार को छतरपुर जिले के अल्पप्रवास के दौरान कही।

सिसौदिया 24 अप्रैल को रीवा में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए एक दिन पूर्व ही वहां पहुंच रहे हैं। रीवा जाते समय उन्होंने छतरपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर स्थानीय नेताओं से मुलाकात की। इस मौके पर वे भाजपा के जिला कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने संगठन के नेताओं के साथ चर्चा करते हुए 2023 के चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

छतरपुर में मीडिया से चर्चा करते हुए मंत्री सिसौदिया ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा कि मैं महाकाल प्रभु से यह कामना करता हूं कि जिस आदमी ने कांग्रेस का बंटाधार किया। मध्यप्रदेश का बंटाधार किया वह आदमी अगले जनम पाकिस्तान में पैदा हो।

बता दें कि दिग्विजय सिंह ने उज्जैन दौरे के बीच मंच से ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के लिए कहा था कि महाकाल से प्रार्थना है कि कांग्रेस में कोई दूसरा सिंधिया पैदा न हो। दिग्विजय के इसी बयान पर पलटवार करते हुए सिंधिया खेमे के नेता महेन्द्र सिंह सिसौदिया ने उन्हें यह जवाब दिया है।

●पंचायतों में बजट नहीं, ठप्प पड़े विकास कार्य

जिले के दौरे पर आए पंचायत मंत्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया से सवाल किया गया कि आखिर पंचायतों में विकास कार्य ठप्प क्यों पड़े हैं? पंचायत में लोकतंत्र की पहली इकाई के रूप में काम करने वाले सरपंच क्षेत्र में विकास कार्य न होने के कारण परेशान क्यों? इस पर मंत्री ने जवाब दिया कि 15 माह की कमलनाथ सरकार के दौरान हुए भ्रष्टाचार की कई जांचें चल रही हैं। जल्द ही पंचायतों को प्रभावी बजट दिया जाएगा। हो सकता है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विधानसभा चुनाव के पहले ही सरपंचों की लॉटरी खोल दें।

●पंचायत सचिवों ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन

जिले के दौरे पर आए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया की जानकारी लगते ही मध्यप्रदेश पंचायत सचिव संगठन के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार तिवारी सहित अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें भाजपा कार्यालय के बाहर अपनी मांगों का एक ज्ञापन सौंपा। पंचायत सचिव संगठन ने अपने ज्ञापन के माध्यम से चार प्रमुख मांगें रखीं। इनमें पंचायत सचिव का विभाग में संविलियन किए जाने, छठवें वेतनमान की गणना नियुक्ति दिनांक से किए जाने, 2018 से एरियर सहित 7वां वेतनमान दिए जाने, अनुकम्पा नियुक्ति के आदेश का सरलीकरण कर 100 प्रतिशत नियुक्तियां व सहायक सचिवों का जिला संविलियन कर निश्चित वेतनमान दिए जाने की मांग उठाई।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बिहार में मकान या दुकान बनवाना हुआ आसान, कैबिनेट ने दी ‘बिहार भवन उपविधि-2026’ को मंजूरी— 30 दिन में नक्शा पास नहीं तो स्वतः स्वीकृत     |     लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत कल से, जानिए नहाय-खाय से लेकर पारण तक की पूरी तारीख और नियम     |     लग्जरी गाड़ियों का शौकीन और कुख्यात अपराधी निकला स्क्रैप कारोबारी मोनू शर्मा, धनतेरस पर की थी हत्या     |     काव्या मारन की शादी का शेयर बाजार में ‘शगुन’! सन टीवी नेटवर्क्स के शेयरों में उछाल से कंपनी की वैल्यूएशन 585 करोड़ बढ़ी     |     सनराइजर्स हैदराबाद मालकिन काव्या मारन ने संगीतकार अनिरुद्ध संग रचाई शादी, ग्रीस में दिखा रॉयल अंदाज     |     पुणे में कोयता गैंग का खौफनाक आतंक, मामूली कट मारने के विवाद पर युवक पर 700 टांके और कटी उंगलियां     |     जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |