सागर। बुंदेलखंड के सागर में बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 24 अप्रैल से होने जा रहा है। इसके लिए करीब 40 एकड़ की जगह में कथा का पंडाल तैयार किया जाएगा। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा कल यानी 24 अप्रैल से सागर जिले में होने जा रही है।
कथा का आयोजन 24 अप्रैल से 30 अप्रैल तक होगा। जहां श्रद्धालुओं की अर्जी लगाई जाएगी। ये कथा सागर के मकरोनिया के बहेरिया क्षेत्र में होने जा रही है। बहेरिया में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 24 अप्रैल से 30 अप्रैल तक कथावाचन करने पधार रहे हैं। जहां एक दिवसीय दिव्य दरबार सजेगा तो वहीं प्रश्नोत्तरी का काल भी रखा गया है।