बारदाना गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपयों का बारदाना जलकर खाक

कटनी। जिले के कुठला थाना क्षेत्र चाका के बारदाना गोदाम में आग भड़कने से लाखों रुपये का बारदाना जलकर राख हो गया है। घटना की जानकारी लगाते ही मौके पर कुठला थाने की पुलिस और नगर निगम के दमकल की पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

गोदाम में अंदर जाने का रास्ता पर्याप्त न होने के कारण जेसीबी की मदद से दीवाल को तोड़ते हुए रास्ता बनाया गया है और आग पर काबू पाने की कोशिश की गई, लेकिन पूरी तरह से आग पर काबू नहीं पाया जा सका, जिससे गोदाम में रखे लाखों रुपए के बारदाने जलकर राख हो गए।

 कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत चाका ग्राम पंचायत के सामने रवि रंजन जायसवाल की बारदाना की गोदाम है। इस गोडाउन में रवि के पिता प्रदीप कुमार टहलने निकले तो उन्होंने अपनी गोदाम में से धुआं उठता देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी और जिला पुलिस ने पुलिस कंट्रोल रूम और दमकल विभाग को जानकारी दी। जिस पर मौके पर दमकल कर्मियों का अमला वाहन लेकर पहुंच आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बिहार में मकान या दुकान बनवाना हुआ आसान, कैबिनेट ने दी ‘बिहार भवन उपविधि-2026’ को मंजूरी— 30 दिन में नक्शा पास नहीं तो स्वतः स्वीकृत     |     लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत कल से, जानिए नहाय-खाय से लेकर पारण तक की पूरी तारीख और नियम     |     लग्जरी गाड़ियों का शौकीन और कुख्यात अपराधी निकला स्क्रैप कारोबारी मोनू शर्मा, धनतेरस पर की थी हत्या     |     काव्या मारन की शादी का शेयर बाजार में ‘शगुन’! सन टीवी नेटवर्क्स के शेयरों में उछाल से कंपनी की वैल्यूएशन 585 करोड़ बढ़ी     |     सनराइजर्स हैदराबाद मालकिन काव्या मारन ने संगीतकार अनिरुद्ध संग रचाई शादी, ग्रीस में दिखा रॉयल अंदाज     |     पुणे में कोयता गैंग का खौफनाक आतंक, मामूली कट मारने के विवाद पर युवक पर 700 टांके और कटी उंगलियां     |     जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |