फायनेंस कंपनी के एजेन्ट के साथ हुई लूट का हुआ पर्दाफाश, आरोपी पुलिस की गिरफ्त मे एंव लूटे गये रुपये व अन्य सामग्री जप्त,शाजापुर जिले का मामला

जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अकोदिया अरविंद तोमर ने बताया कि 29.03.2023 को दोपहर करीबन 02.30 बजे अकोदिया सारंगपुर रोड केवडाखेडी जोड पर फायनेंस कंपनी के एजेन्ट जगदीश पिता गोवर्धन गोस्वामी निवासी ग्राम ढाकनी थाना मोहन बडोदिया के साथ अज्ञात आरोपीगण ने मिलकर लूट की घटना को अंजाम देकर एजेन्ट के द्वारा कलेक्शन किये गये रुपये व अन्य सामग्री लूट कर ले गये थे फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना अकोदिया पर अपराध क्रमांक 58/2023 धारा 392 भादवि का पंजीबद्द कर विवेचना मे लिया गया था ।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय शाजापुर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शाजापुर एंव श्रीमान एसडीओपी महोदय शुजालपुर के द्वारा अज्ञात आरोपीगणों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित कर थाना प्रभारी अकोदिया के नेतृत्व में टीम गठित की गई। विवेचना के दौरान गठित टीम के द्वारा सीसीटीवी फुटेज देखे गये एंव अन्य साक्ष्य संकलित किये गये । साक्ष्य के आधार पर घटना स्थानीय लोगों द्वारा की जाना प्रतीत हुआ जो स्थानीय मुखबिर सक्रिय किये गये । दिनांक 21.04.2023 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की कुछ दिन पहले केवडाखेडी जोड पर हुई लूट की घटना में सुरेश गुर्जर, अंकित भिलाला एंव उनके साथी शामिल है। पुलिस टीम द्वारा सुरेश गुर्जर एंव अंकित भिलाला निवासीगण ग्राम बाडीगावँ को पुलिस अभिरक्षा में लेकर उनसे सख्ती से पुछताछ की गई तो उन्होनें बताया कि दिनांक 29.03.2023 को दोपहर करीबन 02.30 बजे केवडाखेडी जोड पर उन्होनें फायनेंस एजेन्ट जगदीश पिता गोवर्धन गोस्वामी निवासी ग्राम ढाकनी थाना मोहन बडोदिया के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था जिसमें उनके साथ नरेन्द्र गुर्जर निवासी बाडीगावँ, ओमप्रकाश गुर्जर निवासी


ग्राम नेनवाडा एंव एक अन्य व्यक्ति शामिल था जो अभी फरार है। सभी ने लूटे गये पैसे आपस मे बांट लिये थे बाद आरोपीगणों के मेमोरेण्डम के आधार पर लुटी गई नगद राशि, फरियादी का पर्स एंव अन्य दस्तावेज एंव घटना में प्रयुक्त की गई मोटर सायकल जप्त की गई एंव एक अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी है।

उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी श्री अरविन्द सिहं तोमर, एएसआई निर्मल तिग्गा, प्रधान आरक्षक आनंद शर्मा, आरक्षक बलराम, रवि रघुवंशी, होकम कारपेन्टर, जगदीश, तेजसिहं सेंधव एंव थाना सलसलाई के आरक्षक दीपक साहू एंव सायबर सेल शाजापुर एंव पायलेट राजवर्धन की महत्वपूर्ण भुमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |