बाल विवाह कई समस्याओं को जन्म देता है,शाजापुर कलेक्टर ने विवाह से संबंधित लोगो से की सामुहिक अपील, देखें विशेष

शाजापुर, 21 अप्रैल 2023/लाडो अभियान का मुख्य उद्देश्य -जनसमुदाय की मानसिकता में सकारात्मक बदलाव के साथ बाल विवाह जैसी कुरीति को सामुदायिक सहभागिता से समाप्त करना है।
कलेक्टर श्री किशोर कन्याल ने जिले के समस्त समाज प्रमुखों, विवाह में सेवा देने वाले सेवा प्रदाताओं जैसे प्रिंटिंग प्रेस, हलवाई, धर्म-गुरुओं, बैंड वाले व जिले के नागरिकों से बाल विवाह नहीं करवाने की अपील की है।

कलेक्टर ने बताया कि लाडो अभियान बाल विवाह रोकने के लिए सम्पूर्ण मध्य प्रदेश में संचालित किया जा रहा है। चूकी बाल विवाह के कारण बालक-बालिकाओं का शारीरिक व मानसिक विकास बाधित होता है। कम उम्र में विवाह होने पर जब बालिका माँ बनती है तो उसको व उसके शिशु की जान को खतरा रहता है एवं यदि बच्चे ने जन्म ले भी लिया तो वह कुपोषित हो जाता है और उसको दूसरी बीमारियाँ भी जकड़ लेती है, इस कारण बच्चे का विकास नहीं होता है। बाल विवाह के कारण बालिका का उसके परिवार व ससुराल में सामंजस्य नहीं बैठ पाता है और परिणाम घर कलह एवं हिंसा के रूप में उभरता है और विवाह विच्छेद की स्थितियां पैदा होती है, इस कारण समाज में विसंगतिया पैदा होती है, इसलिये लाडो अभियान को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें, ताकि किसी बालक-बालिका का बचपन न छिन सके। सभी सेवा प्रदाता अपनी सेवाएं तभी प्रदान करें जब बालक की उम्र 21 वर्ष व बालिका 18 वर्ष पूर्ण कर चुकी हो।

सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करवाने वाले समाज प्रमुख यह सुनिश्चित करें कि आपके द्वारा जो विवाह करवाये जा रहे है उसमे कोई नाबालिग न हो। सम्मलेन आयोजन से पूर्व समस्त वर-वधुओं की सूची आयु के प्रमाण के साथ सम्बंधित कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास सेवा, कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, जिला शाजापुर को सूचित करें। बाल विवाह रोकने के लिये जिला शाजापुर में जिला स्तर, ब्लाक स्तर, सेक्टर स्तर, ग्राम पंचायत/वार्ड स्तर पर कोर ग्रुप का गठन किया गया है। कोर ग्रुप सदस्य सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी गाँव में बाल विवाह होने की संभावना हो तो उसकी सूचना सम्बंधित कार्यालय परियोजना अधिकारी, अधिकारी एकीकृत बाल विकास सेवा को प्रदान करें जाये, ताकि सम्बंधित परिवार को समझाईश देकर बाल विवाह आयोजित होने से पूर्व ही रोका जा सके। कोर ग्रुप में जिले से लेकर ग्रामीण स्तर तक के शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को सदस्य बनाया गया है। जिला स्तर पर बाल विवाह की सूचना के लिए वन स्टॉप सेंटर शाजापुर में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है, जिसका दूरभाष न. 07364-228810 है। चाईल्ड लाईन जिला शाजापुर का दूरभाष नं. 07364-228699, 228678 या चाईल्ड लाईन टोल फ्री नं. 1098 तथा संबंधित थाना प्रभारी को सूचित किया जा सकता है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |     वाराणसी: गंगा के बीच नाव पर इफ्तार पार्टी करने वाले 14 युवक गिरफ्तार; विपक्ष ने सरकार को घेरा— “क्या इफ्तार करना गुनाह है?”     |     Gorakhpur Crime: पूर्व पार्षद की हत्या का राज खुला, भतीजे की दुश्मनी ने ली चाचा की जान; पुलिस की गिरफ्त में आरोपी, जानें पूरी कहानी     |     गिरनार अंबाजी मंदिर में ‘अधर्म’! नॉन-वेज पार्टी करने वाले 11 पुजारियों पर गिरी गाज; DM के एक आदेश से पूरे जूनागढ़ में हड़कंप     |     बदायूं में ‘खूनी’ शराब का तांडव! केमिकल मिली शराब पीने से 2 की मौत, 3 की हालत नाजुक; गांव में मचा कोहराम     |     UP Crime: मंगेतर के शक ने उजाड़ी मांग, भाई के साथ देख युवती पर कसा तंज; सदमे में लड़की ने की आत्महत्या     |     Lucknow Crime: प्रेम विवाह की मिली खौफनाक सजा, लखनऊ में दामाद की बेरहमी से हत्या; आरोपी ससुर गिरफ्तार, इलाके में सनसनी     |