शासकीय सेवकों के पेंशन प्रकरण सेवानिवृत्ति माह से तीन माह पूर्व प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें-कलेक्टर शाजापुर

शाजापुर
—–
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने जिले के सभी कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित किया है कि उनके कार्यालय के सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों के पेंशन प्रकरण समय पर प्रस्तुत करें। उन्होंने सभी कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिये हैं कि उनके कार्यालय से सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों के पेंशन प्रकरण ऑनलाईन एवं ऑफलाईन उनकी सेवानिवृत्त होने के पूर्व प्रस्तुत न करते हुए काफी विलंब से जिला पेंशन कार्यालय में प्रस्तुत किये जा रहे हैं। जिसके कारण सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को उनके पेंशन/उपादान का समय पर भुगतान नही हो पाता है। कतिपय सेवानिवृत्त शासकीय सेवक को विलंब से भुगतान के लिए ब्याज की मांग करते है तथा कतिपय प्रकरणों में न्यायालयीन प्रकरण भी उद्भुत होते है।

सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों के पेंशन प्रकरणो के निराकरण हेतु नवीन साफ्टवेयर प्रणाली आईएफएमआईएस के माध्यम से अत्यंत सरल किया जाकर आगामी दो वर्ष में सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवको की सूची कार्यालय प्रमुखों को लॉग-इन पर उपलब्ध हो जाती है, जिससे पेंशन प्रकरणों को संबंधित पेंशनर के लॉग-इन से तीन माह पूर्व पेंशन फार्म भर कर कार्यालय प्रमुख द्वारा स्वीकृति के पश्चात् जिला पेंशन अधिकारी को प्रेषित किये जाने की सुविधा उपलब्ध है, ताकि सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों को समय पर अपनी पेंशन का लाभ प्राप्त हो सके। इसके बावजुद भी जिले के अधिकांश सेवानिवृत्त शासकीय सेवक के पेंशन प्रकरण बिना किसी उचित कारण से जिला पेंशन कार्यालय में समय पर प्रस्तुत नही किये जा रहे है।

कलेक्टर श्री कन्याल ने जिले के सभी कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिये हैं कि शासकीय सेवकों के पेंशन प्रकरण सेवानिवृत्ति माह से तीन माह पूर्व प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। साथ ही जिन कार्यालय प्रमुख द्वारा प्रकरण प्रस्तुत नही किये जायेंगे, उनकी प्रत्येक माह के तृतीय सोमवार को होने वाली समयावधि बैठक में समीक्षा की जायेगी। यदि पेंशन प्रकरण प्रस्तुत करने में किसी प्रकार की तकनीकी या अन्य कोई समस्या उत्पन्न हो रही हो तो जिला पेंशन कार्यालय में आकर समाधान करा सकते हैं। ऐसे प्रकरण जिनमें कोई विभागीय जॉच, वसूली, न्यायालयीन प्रकरण या शासन, विभाग प्रमुख स्तर से लंबित हो तो उसकी प्रति सप्ताह समीक्षा कर निराकरण के लिए उचित प्रयास करें।
#collectorshajapur #pention #shajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |     वाराणसी: गंगा के बीच नाव पर इफ्तार पार्टी करने वाले 14 युवक गिरफ्तार; विपक्ष ने सरकार को घेरा— “क्या इफ्तार करना गुनाह है?”     |     Gorakhpur Crime: पूर्व पार्षद की हत्या का राज खुला, भतीजे की दुश्मनी ने ली चाचा की जान; पुलिस की गिरफ्त में आरोपी, जानें पूरी कहानी     |     गिरनार अंबाजी मंदिर में ‘अधर्म’! नॉन-वेज पार्टी करने वाले 11 पुजारियों पर गिरी गाज; DM के एक आदेश से पूरे जूनागढ़ में हड़कंप     |     बदायूं में ‘खूनी’ शराब का तांडव! केमिकल मिली शराब पीने से 2 की मौत, 3 की हालत नाजुक; गांव में मचा कोहराम     |     UP Crime: मंगेतर के शक ने उजाड़ी मांग, भाई के साथ देख युवती पर कसा तंज; सदमे में लड़की ने की आत्महत्या     |     Lucknow Crime: प्रेम विवाह की मिली खौफनाक सजा, लखनऊ में दामाद की बेरहमी से हत्या; आरोपी ससुर गिरफ्तार, इलाके में सनसनी     |