—-
कलेक्टर श्री किशोर कन्याल ने ग्रीष्म ऋतु को देखते हुये शाजापुर जिले में पेयजल व्यवस्था की समीक्षा की। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, अनुविभागीय अधिकारी श्री नरेन्द्र नाथ पाण्डेय, कार्यपालन यंत्री पीएचई श्री विजय सिंह चौहान भी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर श्री कन्याल ने पेयजल व्यवस्था की समीक्षा करते हुये कहा कि जिन क्षेत्रो में जल स्त्रोत सूख गये है, वहां के लिये तत्काल वैकल्पिक इंतजाम करें। जल स्त्रोतो के स्थाई इंतजाम के लिये कार्य योजना बनाये। प्रत्येक हैण्डपम्प का रिकार्ड रखे। कलेक्टर ने कहा कि पेयजल एवं हैण्डपम्प से संबंधित शिकायते प्राप्त करने के लिये लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग जिला मुख्यालय सहित अनुविभाग एवं खण्ड स्तर पर कंट्रोल रूम बनाये।
इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ श्री टैगोर ने कहा कि पेयजल योजना के स्त्रोतों में वर्ष भर पानी रहे इसके लिये “कैच द रेन” योजना के तहत रिचार्जिंग युनिट बनाये।
#collectorshajapur #shajapur