शाजापुर
—-
आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए जिले में कानून व्यवस्था सामान्य बनाये रखने के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा कार्यपालिक दण्डाधिकारियों को उनके कार्यक्षेत्र के लिए विभिन्न दायित्व सौंपे गये हैं।
कलेक्टर ने समस्त कार्यपालिक दण्डाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह अपने-अपने क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों (यथा अनुविभागीय अधिकारी, पुलिस/थाना प्रभारी / चौकी प्रभारी) के साथ समन्वय कर अपने क्षेत्र में सतत् मोबाईल पेट्रोलिंग करें तथा अपने क्षेत्र में होने वाली घटनाओं पर निरन्तर पैनी दृष्टि बनाये रखेंगे। किसी भी अप्रिय घटना की सूचना से तत्काल अनुविभागीय दण्डाधिकारी व जिला दण्डाधिकारी को अवगत कराएंगे। कानून व्यवस्था का संपूर्ण दायित्व कार्यपालिक दण्डाधिकारियों का रहेगा। अनुविभागीय दण्डाधिकारी अपने क्षेत्र के अन्य संवेदनशील स्थानों के लिए तहसीलों में उपलब्ध राजस्व अधिकारियों को दायित्व सौंपना सुनिश्चित करें ।
जारी आदेश अनुसार अनुविभागीय दण्डाधिकारी शाजापुर श्री नरेन्द्र नाथ पाण्डेय को अपने संपूर्ण अनुभाग क्षेत्र एवं थाना कोतवाली शाजापुर, लालाघाटी शाजापुर, मो. बड़ोदिया, मक्सी, सलसलाई, सुनेरा व बेरछा क्षेत्रों का दायित्व सौंपा गया हैं।

इसी तरह अनुविभागीय दण्डाधिकारी शुजालपुर श्री सत्येन्द्र प्रसाद सिंह को संपूर्ण अनुभाग क्षेत्र एवं थाना शुजालपुर मंडी, शुजालपुर सिटी, अकोदिया, कालापीपल, अ.बड़ोदिया एवं सुन्दरसी क्षेत्र का दायित्व सौपा गया है। प्रभारी तहसीलदार शाजापुर सुश्री मधु नायक को संपूर्ण तहसील क्षेत्र थाना कोतवाली शाजापुर, लालघाटी, मक्सी, बेरछा एवं सुनेरा, नायब तहसीलदार मक्सी श्री बृजेश मालवीय को संपूर्ण टप्पा क्षेत्र मक्सी एवं थाना मक्सी, नायब तहसीलदार बेरछा श्री गौरव पोरवाल को संपूर्ण टप्पा क्षेत्र बेरछा एवं थाना बेरछा, तहसीलदार शुजालपुर श्री राकेश खजुरिया को संपूर्ण तहसील क्षेत्र एवं थाना शुजालपुर सिटी व थाना शुजालपुर मण्डी, प्रभारी तहसीलदार कालापीपल श्री प्रवीण पाटीदार को संपूर्ण तहसील क्षेत्र एवं थाना कालापीपल, संपूर्ण टप्पा क्षेत्र अरन्याकलां, तहसीलदार मो. बड़ोदिया श्री सुनील पाटिल को संपूर्ण तहसील क्षेत्र एवं थाना मो. बड़ोदिया, प्रभारी तहसीलदार गुलाना श्री संदीप इवने को संपूर्ण तहसील क्षेत्र गुलाना एवं थाना सलसलाई, नायब तहसीलदार अकोदिया श्री मुकेश सांवले को संपूर्ण टप्पा क्षेत्र अकोदिया एवं थाना अकोदिया, प्रभारी तहसीलदार पोलायकलां श्री कैलाश सस्त्या को संपूर्ण तहसील क्षेत्र पोलायकलां, तहसीलदार अवंतिपुर बड़ोदिया श्रीमती नाहिद अंजुम को संपूर्ण तहसील क्षेत्र अ. बड़ोदिया एवं थाना अ. बड़ोदिया तथा नायब तहसीलदार सुन्दरसी सुश्री अनामिका आर्य को संपूर्ण टप्पा क्षेत्र सुन्दरसी व थाना सुन्दरसी को दायित्व सौंपा हैं।
#collectorshajapur #shajapur