17 सूत्रीय मांगो को लेकर कर्मचारी संगठनों ने शाजापुर में किया जंगी प्रदर्शन,कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

शाजापुर, में मप्र
तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, म.प्र. ,मध्यप्रदेश लिपिक वर्गीय कमचारी संघ, लघुवेतन कर्मचारी संघ शासकीय वाहन चालक कर्मचारी संघ, म .प्र. पेंशनर ऐसोसिएशन के प्रांताध्यक्षों के आव्हान पर दिनांक 20 अप्रैल 2023 को कलेक्टर कार्यालय शाजापुर में एकत्रित होकर माननीय कलेक्टर महोदय के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री महोदय एवं माननीय मुख्य सचिव म.प्र. शासन के नाम ज्ञापन तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह पंवार और लिपिक संघ जिला अध्यक्ष जितेंद्र राजपूत के नेतृत्व में सौपा गया।


जिला प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी वसीम खान ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी संगठनों के कर्मचारी नेताओं सहित सैकड़ों कर्मचारियों ने कलेक्टरेट परिसर में एकत्रित होकर अपनी मांगों को लेकर जोरदार नारेबाज़ी की

उसके पश्चात सभी कर्मचारियों ने कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल को अपनी लिपिकों को मंत्रालय के समान वेतनमान देने,लिपिकों की वेतन विसंगति दूर करने, प्रोमोशन पर लगी रोक हटाने,समान कार्य समान वेतन, टैक्सी प्रथा बन कर वाहन चालक के पदों पर भर्ती करने ,पेंसिनरो को राहत देने सहित 17 सूत्रीय मांगों के सम्बंध में ज्ञापन सोंपा गया।

ज्ञापन देते समय लघु वेतन जिला अध्यक्ष टीकाराम कुशवाह,मनीष जोशी, रविंद्र श्रीवास्तव,पेंशन संघ से बी एल चौहान, गुलाब गुप्ता, महेंद्र आर्य,अमित शर्मा,नितिन श्रीवास्तव,मीनाक्षी मंडलोई, आर पी मंगरोलिया,बंटी राठौर, आरिफ खान, आफताब हसन, शकील खान, बबलू वर्मा,ऋषभ चौहान,शिवलाल गहलोत, मालिया जी,अजय मालवीय, मुकेश अस्तेय, दीपेश व्यास,देवेंद्र शाक्य, रेखा जैन,जितेंद्र पुष्पद,राकेश पंवार, फहीम खान,रवि रानीवाल,ममता नारायणी,उर्मिला पाठक, अंशु नगर, रवि वर्मा, शिवकुमार कुंभकार, राजेश गिरी,यूसफ मंसुरी, सूरज भिलाला,कुशवाह जी, मनीश त्रिवेदी सहित सैकड़ों कर्मचारीगण उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |