खुदाई में मजदूर को मिले ब्रिटिश कालीन चांदी के सिक्के, पहले लालच में ले गया घर फिर मन बदला तो पुलिस को सौंपे

दमोह: अगर अचानक कोई आपके हाथों में कीमती अशर्फियों से भरा बैग लाकर आपके हाथों में थमा दे तो जाहिर सी बात है आपकी सांसें कुछ देर के लिए थम सी जायेगी या आप हैरत में पड़ जाओगे। ऐसा ही हुआ दमोह सिटी कोतवाली में जब थाना प्रभारी विजय राजपूत अपने टेबल पर बैठे कार्य कर रहे थे तभी अचानक एक मजदूर हल्ले अहिरवार उनके पास पहुंचा और कहा लीजिए जनाब ये सिक्के हमें खुदाई में मिले हैं। इतना सुनना था कि थाना प्रभारी खुद उसे देखते रह गए कुछ देर देखा कहीं ये मुझसे मज़ाक तो नहीं कर रहे। लेकिन जब देखा कि असल में ये सिक्के ही हैं।

उससे पूछताछ की तो पता चला कि सिक्के दमोह में प्राचीन ब्रिटिश शासनकाल के सिक्के मिलने से लोगों में चर्चा का विषय बन गया। कोतवाली थाना क्षेत्र के असाटी वार्ड में मकान निर्माण के कालम खुदाई के दौरान ब्रिटिश कालीन सिक्के निकले जिसे मजदूर हल्ले अहिरवार ने उठा लिया और अपने घर ले गया, लेकिन उसके बाद इन सिक्कों को लेकर कोतवाली टीआई विजय सिंह राजपूत के पास पहुंचा और उन्हें यह सिक्के सौंप दिए।

हल्ले अहिरवार ने बताया कि अतुल लस्सी वालों के मकान के पीछे एक मकान निर्माण का कार्य चल रहा है। वहां पिलर की खुदाई चल रही थी। इसी दौरान गड्ढा खोदते समय वहां से चांदी के सिक्के निकले जब उसने और नीचे तक खुदाई की तो करीब 240 सिक्के वहां से निकले जिन्हें लेकर वह अपने घर बड़ापुरा चला गया,  लेकिन उसे इन सिक्कों को रखने में परेशानी हुई क्योंकि यह सिक्के काफी प्राचीन थे। इसलिए वह सभी सिक्कों को लेकर कोतवाली पहुंचा और टीआई विजय सिंह राजपूत के सुपुर्द कर दिया। कोतवाली टीआई विजय सिंह राजपूत ने बताया कि यह सभी ब्रिटिश कालीन सिक्के हैं जो काफी प्राचीन है। 240 सिक्के मजदूर को मिले हैं जिसकी जांच के लिए भी वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बिहार में मकान या दुकान बनवाना हुआ आसान, कैबिनेट ने दी ‘बिहार भवन उपविधि-2026’ को मंजूरी— 30 दिन में नक्शा पास नहीं तो स्वतः स्वीकृत     |     लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत कल से, जानिए नहाय-खाय से लेकर पारण तक की पूरी तारीख और नियम     |     लग्जरी गाड़ियों का शौकीन और कुख्यात अपराधी निकला स्क्रैप कारोबारी मोनू शर्मा, धनतेरस पर की थी हत्या     |     काव्या मारन की शादी का शेयर बाजार में ‘शगुन’! सन टीवी नेटवर्क्स के शेयरों में उछाल से कंपनी की वैल्यूएशन 585 करोड़ बढ़ी     |     सनराइजर्स हैदराबाद मालकिन काव्या मारन ने संगीतकार अनिरुद्ध संग रचाई शादी, ग्रीस में दिखा रॉयल अंदाज     |     पुणे में कोयता गैंग का खौफनाक आतंक, मामूली कट मारने के विवाद पर युवक पर 700 टांके और कटी उंगलियां     |     जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |