नीति आयोग से प्रोजेक्ट पाने वाली पहली यूनिवर्सिटी बनी RDVV, मिला ढाई करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट, अब छात्र-छात्राएं कर सकेंगे अपने स्टार्टअप प्रोडक्ट को लॉन्च
जबलपुर। गोंडवाना की रानी दुर्गावती के नाम पर बनी मध्यप्रदेश की सबसे पुरानी यूनिवर्सिटी में शुमार रानी जबलपुर के दुर्गावती विश्विद्यालय मध्य भारत का इकलौता ऐसा विश्विद्यालय बन गया है,जिस पर स्टार्टअप को आगे बढ़ाने केंद्र सरकार के नीति आयोग ने भरोसा जताया है। जिसके चलते नीति आयोग ने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय को ढाई करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट दिया है।
नीति आयोग द्वारा दिए गए इस प्रोजेक्ट के लिए विश्वविद्यालय द्वारा सेक्शन 8 कंपनी अधिनियम के तहत एमओयू भी साइन किया गया है इस सेक्शन 8 कंपनी अधिनियम के तहत छात्र छात्राएं अपने स्टार्टअप प्रोडक्ट को लॉन्च कर सकेंगे। RDVV के कुलसचिव डॉ दीपक मिश्रा की माने तो रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय मध्य भारत का इकलौता विश्वविद्यालय है। जिसे नीति आयोग के द्वारा स्टार्ट को आगे बढ़ाने के लिए इतना बड़ा प्रोजेक्ट दिया गया है। जिसका लाभ आने वाले समय में ना केवल जबलपुर बल्कि संभाग के अन्य जिलों के महाविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों को मिलेगा।