बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के नाम है इतनी प्रॉपर्टी, कथावाचक की संपत्ति जानकर उड़ जाएंगे आपके भी होश
छतरपुर: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की ख्याति दिन ब दिन बढ़ते ही जा रही है। बागेश्वर धाम में लगातार आने वाले भक्तों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। वहीं, धीरेंद्र शास्त्री की कथा के दौरान भी भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। हाल ही में जबलपुर में ऐसा ही भव्य नजारा देखने को मिला था, जहां धीरेंद्र शास्त्री की कथा से पहले हजारों महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली थी। धीरेंद्र शास्त्री की बढ़ती ख्याति के बीच एक सवाल हमेशा पूछा जाता है कि उनकी संपत्ति कितनी है? तो चलिए आपको बताते हैं कि कितनी संपत्ति के मालिक हैं धीरेंद्र शास्त्री?
बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, ‘हम भक्तों से दक्षिणा लेते हैं, और लेना बुरा नहीं है। उपयोगिता अच्छी या बुरी होती है कि हम उसका सदुपयोग करते हैं या दुरुपयोग। अगर कोई कुछ देता है तो हम गुरु होने के नाते उसे स्वीकार करते हैं। हम उस परंपरा से हैं जहां गुरु को अंगूठा तक दान में दे दिया जाता है। ऐसे में अगर कोई अपने को मेरा शिष्य मानता है, हम उसके गुरु हैं, तो गुरु-शिष्य परंपरा के नाते वह हमें कुछ भी दे दें।’
रिपोर्ट्स के मुताबिक, धीरेंद्र शास्त्री की हर महीने की कमाई करीब 3.5 लाख रुपये है, हालांकि इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं है। धीरेंद्र शास्त्री के पास उनका अपना एक पुराना घर है। धीरेंद्र शास्त्री के पास एक गदा, और एक प्याला है जो वो अपने साथ हमेशा रखते है।