आते ही हिंदी फिल्मों में छा गई थी ये अभिनेत्री, एक गलती ने बर्बाद कर दिया करियर , आज कहां है किस हाल में है, किसी को पता नहीं

मुंबई । 90 के दशक में वैसे तो एक से बढ़कर एक अभिनेत्री आई लेकिन ममता कुलकर्णी जैसी कोई नहीं। ममता कुलकर्णी 90 के दशक का वो नाम जिसके सामने एक टाइम में माधुरी, श्रीदेवी,काजोल और करिश्मा भी फीकी पड़ जाती थी। खूबसूरती की बला, नाक में गुस्सा और स्टाइलिश चश्में ममता को उस दौर की सभी अभिनेत्रियों से अलग बनाती थी। ममता कुलकर्णी जितनी तेजी से हिंदी फिल्मों की टॉप अभिनेत्री बनी। उतनी ही तेजी से गुमनाम भी हो गई। प्रतिभाशाली अभिनेत्री का गलत कृत्यों में संलिप्त होना भारी पड़ गया और हिंदी फिल्मों ने उन्हें हमेशा के लिए बाहर निकाल दिया।

ममता कुलकर्णी का आज 51वां जन्मदिन है। आज वो कहां है किस हाल में है किसी को पता नहीं है। ममता ने नाना पाटेकर से लेकर सलमान, गोविंदा, अक्षय, आमिर और शाहरुख खान, सुनील शेट्टी जैसे बड़े स्टार्स के साथ काम किया। नसीब, करण अर्जुन, चाइना गेट, बाजी और सबसे बड़ा खिलाड़ी जैसे बेस्ट हिंदी फिल्मों में काम किया।

ममता कुलकर्णी का नाम उन दिनों अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के साथ जोड़ा जा रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ममता कुलकर्णी पर ड्रग्स सप्लाई करने का भी आरोप लगा था। इन आरोपों के बाद फिल्म मेकर्स ने ममता से दूरी बना ली थी। ऐसे में धीरे-धीरे उनका एक्टिंग करियर ही डूब गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |